Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के बद्दी में एसी कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक की हालत गंभीर; कैसे हुआ हादसा?

    By Suneel Kumar Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Apr 2026 06:41 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक निजी कंपनी में एसी कंप्रेसर फटने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

    बद्दी में एसी कंप्रेसर फटने से युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    बद्दी में एसी कंप्रेसर फटने से युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बद्दी में एसी कंप्रेसर फटने से हादसा।

    2. 20 वर्षीय युवक ऋषभ की मौके पर मौत।

    3. एक अन्य व्यक्ति मान सिंह गंभीर घायल।

    जागरण संवाददाता, बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक हादसे में युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में यह हादसा हुआ। एसी यूनिट स्थापित करते समय कंप्रेसर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुड्डीकलां स्थित अप्पा सामी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नए एसी यूनिट लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

    मंडी के युवक की मौत

    इस हादसे में 20 वर्षीय ऋषभ पुत्र बलदीप, निवासी धर्मपुर, सरकाघाट (जिला मंडी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, मान सिंह, पुत्र रति राम, निवासी जोबरी (तहसील सोलन) घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम द्वारा भी मौके का वैज्ञानिक जांच की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: शिमला में 10वीं की छात्रा पर युवक ने बरसाए पत्थर, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें; पीड़िता IGMC में उपचाराधीन

    यह भी पढ़ें: 'आप आराम से AC कमरे में बैठे हैं, बाहर सड़क की हालत देखें', हिमाचल के पूर्व मंत्री के बेटे की EXN से भिड़ंत 

    खबरें और भी