हिमाचल जलशक्ति विभाग अब मीटर रीडिंग से बनाएगा पानी के बिल, सोलन नगर निगम क्षेत्र से की गई शुरुआत
हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति विभाग ने अब पानी के बिल मीटर रीडिंग के आधार पर जारी करने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत सोलन नगर निगम क्षेत्र से की जा रही ह ...और पढ़ें

साेलन नगर निगम क्षेत्र में अब मीटर रीडिंग से पानी के बिल जारी होंगे। प्रतीकात्मक फोटो
नेहा शर्मा, सोलन। हिमाचल प्रदेश में जलशक्ति विभाग ने मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर ली है और कर्मचारियों को भी मीटर रीडिंग के लिए निर्देश दिए हैं। अभी तक एवरेज बिल जारी किए जाते थे। इससे जल शक्ति विभाग के राजस्व पर भी चुना लग रहा था क्योंकि विभाग की ओर से पानी की सप्लाई ज्यादा दी जाती थी और महीने में बिल उपभोक्ताओं को कम जाता था। इसे देखते हुए विभाग ने मीटर रीडिंग पर ही निर्धारित दामों पर बिल जारी करने का फैसला लिया है।
सोलन नगर निगम क्षेत्र से शुरुआत
सोलन नगर निगम क्षेत्र से यह शुरुआत की जा रही है। जलशक्ति विभाग की आपूर्ति वाले वार्ड में मीटर रीडिंग के हिसाब से ही बिल आवंटित होंगे। जल शक्ति विभाग की ओर से शहर में सप्रून, सलोगड़ा, आंजी, रबौण, कथेड़ और वार्ड एक, दो, तीन, पांच, 15, 16, 17 के कुछ क्षेत्र में पानी सप्लाई की जाती है। विभाग के पास कुल 3500 उपभोक्ता पंजीकृत है। इन सभी उपभोक्ताओं के पास विभाग का कर्मचारी जाकर बिल के लिए रीडिंग एकत्र करेगा।
दो एजेंसी के पास है सप्लाई
सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी फिलहाल दो एजेंसियों के पास है। अश्वनी और गिरी पेयजल योजनाओं से नगर निगम और जल शक्ति विभाग अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई करते हैं। हालांकि, सरकार ने शहर में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया था, लेकिन यह व्यवस्था अभी तक लागू नहीं हो सकी है और केवल कागजों तक ही सीमित रह गई।
ऐसे में उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं और बिल संबंधी कार्यों के लिए दोनों विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
छह माह के बिल होंगे जारी
जल शक्ति विभाग एक साथ छह माह के बिल जारी करेगा। इससे पहले फरवरी माह में लोगों को बिल जारी किए थे, जो एवरेज आधारित थे। लेकिन अब मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल जारी होंगे।
खबरें और भी
अब बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से जारी होंगे। इसके लिए कर्मचारियों को घर-घर जाकर पानी के मीटरों की रीडिंग लेने के आदेश दिए हैं।
-एन सिंह, एसडीओ, जलशक्ति विभाग, सोलन।
यह भी पढ़ें: खड़े पहाड़, तीखी ढलान... 2 दिन पैदल चलकर बड़ा भंगाल से बीमार व्यक्ति रेस्क्यू, देवदूत बनकर मौत के मुंह से बचा लाई टीम