Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला-कालका हेरिटेज ट्रैक पर फिर कीजिए मिक्स ट्रेन में सफर, पर्यटकों के लिए राहत; टाइमिंग भी फाइनल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:45 AM (IST)

    कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर 16 जुलाई से नियमित अप और डाउन मिक्स ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है। अंबाला रेल मंडल के इस फैसले से पर्यटकों को राह ...और पढ़ें

    शिमला कालका हेरिटेज ट्रैक पर मिक्स ट्रेन फिर से शुरू हो गई है। जागरण आर्काइव

    शिमला कालका हेरिटेज ट्रैक पर मिक्स ट्रेन फिर से शुरू हो गई है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. कालका-शिमला हेरिटेज मिक्स ट्रेन सेवा पुनः शुरू।

    2. 16 जुलाई से नियमित संचालन, पर्यटकों को सुविधा।

    3. कालका से सुबह 8 बजे, शिमला से शाम 5 बजे।

    जागरण संवाददाता, शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अंबाला रेल मंडल ने हॉलिडे स्पेशल ट्रेन का संचालन पूरा होने के बाद अब इस रूट पर नियमित अप और डाउन मिक्स ट्रेन सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज 16 जुलाई से पुराने निर्धारित समय के अनुसार नियमित शुरू हो गई है।

    यह रहेगी ट्रेन की टाइमिंग

    कालका से शिमला जाने वाली अप मिक्स ट्रेन सुबह आठ बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शिमला पहुंचेगी। वहीं वापसी में डाउन मिक्स ट्रेन शाम पांच बजे शिमला से चलकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर कालका पहुंचेगी। 

    ट्रेन में लगाए गए 6 कोच

    ट्रेन में कुल छह कोच लगाए जाएंगे। हाल ही में संचालित की जा रही हालिडे स्पेशल ट्रेन के निर्धारित फेरे पूरे हो चुके हैं। इसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित मिक्स ट्रेन सेवा को बहाल किया गया है।

    पर्यटकों को क्यों पसंद है छुक-छुक का सफर

    बरसात के मौसम में जब हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार मंदा पड़ जाता है व पर्यटकों की संख्या घट जाती है। इस दौरान भी पर्यटक हेरिटेज ट्रैक पर सफर के लिए उत्सुक रहते हैं। पर्यटक पहाड़ों के बीच सुरंगों से गुजरती ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। बरसात में बादलों व धुंध के बीच सफर और खूबसूरत बन जाता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'BBMB को पानी चाहिए तो एरियर देना होगा', CM सुक्खू बोले- हिमाचल की संपदा लुटने नहीं देंगे; कब्जों पर भी दिया बयान 

    यह भी पढ़ें: टांडा अस्पताल में मरीजों को लगा दिए टेंडर में रिजेक्ट कंपनियों के स्टेंट! उपकरण खरीद में पाई गई अनियमितता