Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोलन नगर निगम में भाजपा काबिज, तीन बार की पार्षद सुषमा शर्मा बनी मेयर; निर्दलीय ने भी दिया साथ

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 05:45 PM (GMT+05:30)

    सोलन नगर निगम में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, जहां तीन बार की पार्षद सुषमा शर्मा मेयर चुनी गई हैं। भाजपा के 10 पार्षदों और एक निर्दलीय के समर्थन से सु ...और पढ़ें

    सोलन नगर निगम में जीत के बाद मेयर व अन्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ। जागरण

    सोलन नगर निगम में जीत के बाद मेयर व अन्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ। जागरण

    HighLights

    1. भाजपा की सुषमा शर्मा सोलन नगर निगम की मेयर बनीं।

    2. भाजपा ने 10 पार्षदों और एक निर्दलीय के साथ बहुमत हासिल किया।

    3. दो भाजपा पार्षदों पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच जारी।

    जागरण टीम, सोलन। हिमाचल प्रदेश की सोलन नगर निगम में भाजपा काबिज हो गई है। भाजपा की तीन बार की पार्षद सुषमा शर्मा नगर निगम सोलन की मेयर चुनी गई हैं। भाजपा के सभी 10 व एक निर्दलीय पार्षद का मत सुषमा शर्मा के पक्ष में पड़ा। नगर निगम सोलन में कुल 17 पार्षद हैं, जिनमें से छह कांग्रेस के प्रतिनिधि चुने गए हैं, जबकि एक निर्दलीय के साथ 11 भाजपा के पक्ष में हैं। 29 जून को कोरम पूरा न होने के कारण महापौर व उपमहापौर का चुनाव टल गया था। 

    मेयर मेयर पद पर कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी शर्मा का नाम सामने आया था, जिन्हें विधायक के वोट के साथ कुल सात मत मिले। वहीं डिप्टी मेयर भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़े गौरव राजपूत को मिला है। 

    दो पार्षदों के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत

    चुनाव के बाद भाजपा के दो पार्षदों के खिलाफ अतिक्रमण की जांच की शिकायत जिला प्रशासन को की गई थी। उपायुक्त ने एसडीएम सोलन को जांच का जिम्मा सौंपा था। एसडीएम ने शिकायत की जांच पूरी कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौपी। जांच में वार्ड चार के भाजपा पार्षद रोहित भारद्वाज व वार्ड छह की भाजपा पार्षद रेखा साहनी के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत सही पाए जाने के बाद उपायुक्त ने जांच रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त को शिमला भेज हुई है।

    शूलिनी मंदिर माथा टेकने पहुंचे भाजपा पार्षद

    भाजपा पार्षद गुरुवार दिन में 12:30 बजे माता शूलिनी के मंदिर शीश नवाने पहुंचे। भाजपा अपने पार्षदों को शपथ के बाद ही लेकर गायब हो गई थी। अटकलें थी कि भाजपा पार्षदों को देहरादून ले जाया गया था और उसके बाद बुधवार शाम को कसौली के किसी होटल में रुकवाया गया था। 

    खबरें और भी

    भाजपा व कांग्रेस से ये जीते हैं पार्षद

    भाजपा से वार्ड एक से भाजपा पार्षद नीलम, वार्ड दो से भाजपा की सुषमा शर्मा, वार्ड तीन से भाजपा से बागी होकर जीते गौरव राजपूत, वार्ड चार से भाजपा के रोहित भारद्वाज, वार्ड पांच से भाजपा की प्रियंका पांजा, वार्ड छह से भाजपा की रेखा साहनी, वार्ड सात से कांग्रेस की पूजा तनवर, वार्ड आठ से भाजपा के सुरेंद्र कुमार, वार्ड नौ से कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा, वार्ड 10 से कांग्रेस के अंकुश सूद, वार्ड 11 से भाजपा की सरिता ठाकुर, वार्ड 12 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 13 से कांग्रेस के नरेंद्र कुमार, वार्ड 14 से कांग्रेस की सुलक्षणा, वार्ड 15 से भाजपा के अभिषेक ठाकुर, वार्ड 16 से भाजपा की सीमा व वार्ड 17 से कांग्रेस की पार्षद अरुणा ठाकुर जीती है।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल सरकार ने रोक दिया मंडी को मिलने वाला बजट', जयराम ठाकुर बोले- अनदेखी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी