Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल एक्सप्रेस ने पंजाब के करटोली तक भरी रफ्तार, शेड्यूल में बदलाव; नई एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग व किराया तय

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तार दौलतपुर चौक से पंजाब के करटोली तक हुआ है, जिससे ऊना और सीमावर्ती क्षेत्रों को अधिक रेल विकल्प मिलेंगे। करटोली से अंबाला कै ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तार अब पंजाब के करटोली तक।

    2. करटोली से अंबाला कैंट के लिए नई दैनिक ट्रेन शुरू।

    3. दोनों ट्रेनों का नया शेड्यूल और किराया निर्धारित किया गया।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को रेल यात्रा के लिए पहले से अधिक विकल्प मिलेंगे। उत्तर रेलवे ने हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तार दौलतपुर चौक से आगे पंजाब के करटोली तक कर दिया है। रविवार को हिमाचल एक्सप्रेस सुबह करीब 7:50 बजे करटोली पहुंची। इसके अलावा करटोली से अंबाला जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। हिमाचल एक्सप्रेस के विस्तार के साथ ही रेलवे ने करटोली और अंबाला कैंट के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। 

    अब यह ट्रेन प्रदेश के यात्रियों को तलवाड़ा के नजदीकी करटोली स्टेशन तक सेवा प्रदान करेगी। इससे दिल्ली, अंबाला और पंजाब की ओर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

    हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी और सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली ट्रेनों में शामिल हिमाचल एक्सप्रेस अब अपने पुराने अंतिम स्टेशन दौलतपुर चौक तक सीमित नहीं रहेगी।

    दोनों ट्रेन का संचालन 

    उत्तर रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली जंक्शन-करटोली हिमाचल एक्सप्रेस का विस्तारित और नियमित संचालन शनिवार रात से शुरू हुआ, जबकि करटोली-दिल्ली हिमाचल एक्सप्रेस रविवार से यहां से रफ्तार भरी।

    नया शेड्यूल जारी

    नई समय-सारिणी के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से रात 10:50 बजे रवाना होकर अंबाला-ऊना होते हुए सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 7:50 बजे करटोली पंजाब पर आकर थमेगी। वापसी में ट्रेन करटोली से रात 8:55 बजे चलेगी। दौलतपुर चौक से रात 9:03 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

    करटोली से सुबह साढ़े 8 बजे चलेगी ट्रेन

    नई ट्रेन करटोली से सुबह 08:30 बजे अंबाला छावनी जंक्शन की ओर रवाना होगी। बीच रास्ते में दौलतपुर चौक स्टेशन पर सुबह 08:41 बजे पहुंचेगी व दो मिनट के ठहराव के बाद 08:43 बजे आगे बढ़ेगी और सुबह 09:01 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी और 09:31 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 09:33 बजे आगे रवाना होगी। इसके बाद नंगल डैम, श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा जंक्शन, सरहिंद जंक्शन, राजपुरा जंक्शन में अंबाला शहर ठहराव करते हुए दोपहर 01:20 बजे अपने गंतव्य अंबाला छावनी जंक्शन पहुंचेगी। 

    अंबाला से शाम 4 बजे चलेगी

    वहीं, वापसी में यह ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन से शाम 04:00 बजे रवाना होकर शाम 06:52 बजे ऊना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव कर 06:54 बजे आगे रवाना होगी और शाम 07:15 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद चलकर दौलतपुर चौक स्टेशन पर शाम 07:28 बजे पहुंचेगी। दो मिनट ठहरने के बाद अपने गंतव्य करटोली पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    ये है किराया

    ऊना से अंबाला छावनी जंक्शन शयनयान (स्लीपर) का किराया 150 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 520 रुपये प्रति यात्री, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 725 रुपये और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1190 रुपये रहेगा।
    अंब-अंदौरा से अंबाला छावनी जंक्शन शयनयान (स्लीपर) का किराया 170 रुपये, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 520 रुपये, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 725 रुपये और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1190 रुपये रहेगा।  

    दौलतपुर चौक से अंबाला छावनी जंक्शन शयनयान (स्लीपर) का किराया 175 रुपये, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 520 रुपये, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 725 रुपये और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1190 रुपये रहेगा।

    यह भी पढ़ें: बरसात में पहाड़ों पर जरा संभल कर, अटल टनल मार्ग पर सफेद आफत ने मुश्किल किया सफर; पुलिस ने जारी की एडवायजरी 