Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Una Accident: अंब में सड़क के बीच खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कांगड़ा के युवक की मौत; साथी की हालत गंभीर

    By Avinash Vidrohi Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 19 Jan 2026 01:59 PM (IST)

    अंब (ऊना) में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय राजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी निखिल कौंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। बणे ...और पढ़ें

    अंब में बणे दी हट्टी के पास ट्रक से टकराई बाइक। जागरण

    अंब में बणे दी हट्टी के पास ट्रक से टकराई बाइक। जागरण

    HighLights

    1. ऊना के अंब में दर्दनाक बाइक-ट्रक हादसा हुआ।

    2. सड़क के बीच खड़े ट्रक से बाइक टकराई।

    3. हादसे में कांगड़ा निवासी युवक की मौत, एक घायल।

    अजय टबयाल, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अंब के तहत बणे दी हट्टी के समीप देर रात यह सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार सड़क के बीच खड़े ट्रक से जा टकराए।

    पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क के बीच ट्रक खड़ा करने के आरोप में बाइक चालक और ट्रक चालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    कार को ओवरटेक करते ही ट्रक से टक्कर

    जानकारी के अनुसार रोहित परमार निवासी डंगोह खास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार रात करीब 10:15 बजे जब वह अपनी निजी कार से गगरेट से घर लौट रहे थे। इसी बीच उनके पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। आरोप है कि ओवरटेक करते ही बाइक सड़क के बीचोंबीच खड़े एक ट्रक के पीछे जा टकराई। 

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। 

    कांगड़ा निवासी की मौत

    अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने बाइक चालक 26 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी रजियाणा जिला कांगड़ा को ब्राट डेड घोषित कर दिया। वहीं बाइक के पीछे बैठे निखिल कौंडल को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

    एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल से जुड़े बी2बी सप्लाई नेटवर्क के तार, ED ने दो जिलों में दी दबिश; गोवा के ड्रग-मनी लांड्रिंग मामले में जांच