Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना में दहेज के लिए प्रताड़ित की विवाहिता, एक साल पहले हुई थी शादी; महिला की शिकायत पर 3 के खिलाफ FIR

    By Avinash Vidrohi Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 29 Jan 2026 02:47 PM (IST)

    ऊना में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और स्त्रीधन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, शादी के एक महीने बाद ही पति, सास ...और पढ़ें

    ऊना में विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक फोटो

    ऊना में विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. ऊना में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप।

    2. ससुराल पक्ष पर स्त्रीधन हड़पने और प्रताड़ित करने का आरोप।

    3. पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाना ऊना में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अमनदीप सिंह निवासी गांव धर्मपुर, तहसील हरोली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

    मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया

    पीड़िता के अनुसार शादी के लगभग एक महीने बाद उसकी सास ने उसके गहने उतरवाकर अपने पास रख लिए। इसके बाद पति अमनदीप सिंह, ससुर गुरनाम सिंह और सास संतोष ने दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

    महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका स्त्रीधन अब तक सास के पास ही रखा हुआ है और वापस नहीं किया जा रहा है। 

    पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    महिला पुलिस थाना ऊना ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में हाईवे पर रील बनाने के लिए स्टंट कर रहा था कार चालक, पुलिस ने 18,500 रुपये का चालान कर सिखाया सबक

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में वाहन फर्जीवाड़ा: बिलासपुर RLA में रजिस्टर्ड दो फार्च्यूनर के मालिकों के नाम पते फर्जी, एक और कर्मी संदिग्ध 


    खबरें और भी