Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरोली में खुला HRTC का पहला ई-बस डिपो, डिप्टी CM ने किया उद्घाटन; चिंतपूर्णी के लिए भी चलेगी इलेक्ट्रिक बस

    By Suresh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:33 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश का पहला ई-बस डिपो ऊना जिले के हरोली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खोला। इस दौरान एचआरटीसी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन और चार ...और पढ़ें

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में ई-बस डिपो का शुभारंभ किया।

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में ई-बस डिपो का शुभारंभ किया।

    HighLights

    1. हरोली में हिमाचल प्रदेश का पहला ई-बस डिपो शुरू।

    2. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया उद्घाटन, नई बसें रवाना।

    3. चिंतपूर्णी मंदिर जीर्णोद्धार, बल्क ड्रग पार्क जैसी कई घोषणाएं।

    जागरण टीम, ऊना। जिला ऊना के हरोली में हिमाचल प्रदेश का पहला ई-बस डिपो खुला है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का लोकार्पण तथा एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। ई-चार्जिंग स्टेशन का आरंभ करने के साथ चार नई बस सेवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सोमवार को ऊना से भी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने हरोली-श्री चिंतपूर्णी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की।

    हरोली बस अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी में शामिल 297 इलेक्ट्रिक बसों में से 115 बसें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिली हैं। हरोली डिपो से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि पूरे ऊना जिले में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इससे स्थानीय परिवहन व्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

    कांगड़ा में भी बनेगा ई-बस डिपो

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठियोग, नाहन और नादौन में भी ई-बस डिपो स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के आग्रह पर कांगड़ा में भी ई-बस डिपो स्थापित करने की घोषणा की।

    अंब बस अड्डा एक वर्ष में बनेगा, चिंतपूर्णी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

    चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अंब बस अड्डे का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। लगभग 250 करोड़ रुपये से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।

    बल्क ड्रग पार्क के लिए 1000 करोड़, टायर रिट्रेडिंग प्लांट खुलेगा

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रदेश सरकार 1000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी। ऊना के पुराने बस अड्डे को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में एक टायर रिट्रेडिंग प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डेरा बाबा सोमनाथ के महंत बाबा शिवनाथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, सुलिंदर पाल कौर एवं ज्योति बाला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, सुभद्रा चौधरी, मधु धीमान, रमन कुमारी, उर्मिला देवी, सुनीता बग्गा, यशपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, डीसी ऊना जतिन लाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल, महाप्रबंधक पवन महाजन व डीएम राजकुमार पाठक मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत, हिमाचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन देरी से पहुंची ऊना, अंबाला पैसेंजर निरस्त; रेल यात्री हुए परेशान

    यह भी पढ़ें: चंबा में शुरू होंगे 596 करोड़ रुपये के विकास कार्य, CM सुक्खू की घोषणा; 332 करोड़ के 26 शिलान्यास व उद्घाटन किए