Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HP Board 12th Result: मेरिट में आई वैशाली को डिप्टी CM ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, पूछा- इतने नंबर कैसे लाते हो?

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 01:53 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में दुलैहड़ की वैशाली ठाकुर ने प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वैशाली ठाकुर ने 12वीं बोर्ड में पांचवां स्थान पाया।

    2. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीडियो कॉल पर दी बधाई।

    3. वैशाली तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बधाई दी है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव की बेटी वैशाली ठाकुर ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। वैशाली की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    डिप्टी सीएम ने पूछा इतने नंबर कैसे लाते हो

    उपमुख्यमंत्री ने वैशाली ठाकुर को वीडियो कॉल कर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “इतने नंबर कहां से लाते हो? इस पर वैशाली ने विनम्रता से जवाब देते हुए कहा कि यह उनके गुरुजनों और अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ-साथ पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत का परिणाम है। डिप्टी सीएम ने बातचीत का वीडियो फेसबुक पेज पर शेयर किया है। 

    तकनीकी क्षेत्र में जाएंगी वैशाली

    वैशाली ने बताया कि वह बीटेक करने की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह काफी समय से मेहनत कर रही हैं। 

    डिप्टी सीएम ने दी शाबाशी

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वैशाली की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और वैशाली जैसे विद्यार्थियों से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

    उन्होंने वैशाली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, 92% विद्यार्थी उत्तीर्ण; शायला ने किया टॉप 

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: ऊना के सरकारी स्कूल की सेजल मेरिट में, CA बनना है होनहार बेटी का सपना; बताया सफलता का मंत्र 

    खबरें और भी