HPBOSE 12th Result: ऊना के सरकारी स्कूल की सेजल मेरिट में, CA बनना है होनहार बेटी का सपना; बताया सफलता का मंत्र
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परिणाम में ऊना की सेजल कटारिया ने कॉमर्स संकाय में आठवां स्थान हासिल किया है। 96.6% अंक प्राप्त कर सेजल अ ...और पढ़ें
HighLights
सेजल कटारिया ने 12वीं मेरिट सूची में आठवां स्थान पाया।
कॉमर्स में 96.6% अंक प्राप्त कर ऊना का नाम रोशन किया।
सीए बनने का लक्ष्य, सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया।
सुरेश बसन, ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय ऊना की कॉमर्स संकाय की होनहार छात्रा सेजल कटारिया ने मेरिट सूची में आठवें स्थान पर बाजी मारी है। ऊना के विवेक नगर की रहने वाली सेजल कटारिया ने 500 में से 483 (96.6 प्रतिशत) अंक लेकर इस मुकाम को हासिल किया है।
सेजल बीकॉम आनर्स की पढ़ाई करेंगी, इसके बाद सीए बनेंगी। सेजल के पिता अजय कटारिया शारीरिक शिक्षक हैं और माता सरिता गृहणी हैं।
सेजल ने बताया सफलता का मंत्र
सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया है। सेजल बताती हैं कि उन्होंने इस मेरिट सूची में अव्वल रहने के लिए रोजाना करीब चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश दिया है कि एकाग्र होकर अगर पढ़ाई की जाए तो ऐसी सफलता हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है।
स्कूल में जश्न, सेजल का भव्य स्वागत
परीक्षा परिणाम के बाद सेजल कटारिया का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सुरेश शर्मा व कॉमर्स संकाय के शिक्षकों ने स्वागत किया और मिठाई खिलाकर सेजल का मुंह मीठा किया। इस मौके पर कॉमर्स संकाय से अमरदीप सिंह, किरण सोनी, विनय कुमार, सविता शर्मा, डीपीई विनोद शर्मा व सेजल की माता सरिता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, 92% विद्यार्थी उत्तीर्ण; शायला ने किया टॉप
यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: सिरमौर जिले के सरकारी स्कूलों का दबदबा, दुर्गम क्षेत्र के चार विद्यार्थी मेरिट में