Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना में पेट्रोल पंप पर गन दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले युवक पंजाब से गिरफ्तार, 1500 रुपये में खरीदी थी नकली पिस्टल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

    ऊना में पेट्रोल पंप पर खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों के साह ...और पढ़ें

    ऊना के पेट्रोल पंप पर वाहन सवार आरोपित युवक।

    ऊना के पेट्रोल पंप पर वाहन सवार आरोपित युवक।

    HighLights

    1. ऊना पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास विफल।

    2. आरोपियों ने 1500 रुपये की खिलौना पिस्तौल इस्तेमाल की।

    3. पुलिस ने जालंधर, पंजाब से तीन आरोपियों को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बहडाला स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया है। जांच अभियान को आगे बढ़ाते हुए ऊना पुलिस की टीमें चंडीगढ़, पंजाब होते हुए हरियाणा सीमा तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को जालंधर (पंजाब) से पकड़ा है, जबकि वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने करीब 1500 रुपये में खरीदी गई खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल कर कर्मचारियों को डराने की कोशिश की थी।

    पंप कर्मचारियों ने दिखाया था साहस

    घटना शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे की है, जब स्कूटी और बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मचारी दिनेश शर्मा और विकास के अनुसार, एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

    मौके पर मिले थे प्लास्टिक के पैलेट्स

    पुलिस के अनुसार घटनास्थल से प्लास्टिक के पैलेट्स बरामद हुए हैं, जिससे पुष्टि हुई है कि यह टॉय गन थी और आरोपियों का मकसद डराकर लूटपाट करना था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। 

    क्या कहते हैं एसपी ऊना
    मामले को लेकर सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान में हवाई फायरिंग ने ली महिला की जान, सैकड़ों लोग पहुंचे थे हथियारों के साथ