Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गठबंधन पर बोला हमला, कहा- विपक्षी नेता बर्तनों की तरह खड़केंगे

    By Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 11:01 PM (IST)

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को अहंकार से भरा हुआ बताया है। ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला (फाइल फोटो)
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों को गठबंधन व अहंकार से भरा हुआ है बताया
    2. कहा- अहंकार में चूर विपक्षी गठबंधन के नेता बर्तनों की तरह आपस में खड़केंगे
    3. पंजाब में राजनीतिक विरोधियों को दबाया जा रहा

    जागरण संवाददाता, ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन अहंकार से भरा हुआ है। पंजाब में आप सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया गया है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस व आप समेत कई पार्टियों का आपस में गठबंधन हुआ है। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई को देखकर लग रहा है कि राजनीतिक विरोधियों को दबाया जा रहा है और इस गठबंधन के सभी नेता बर्तनों की तरह आपस में खड़केंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने की पीएम मोदी की तारीफ 

    अनुराग ठाकुर शनिवार को ऊना जिले के एकदिवसीय दौरे पर थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है। उन्होंने विशेष सत्र बुलाया और नया संसद भवन शुरू करवाकर गणेश चतुर्थी के दिन नारी शक्ति वंदन बिल पेश करके देश की महिलाओं को नायाब उपहार दिया। अब यह कानून बन गया है।

    ये भी पढ़ें:- CM सुक्खू ने आपदा राहत के लिए जारी किया 3500 करोड़ का विशेष पैकेज, ढहे मकानों के लिए मिलेंगे 7 लाख रुपये

    मोदी सरकार ने वो काम करके दिखाए जो असंभव लग रहे थे। कांग्रेसी संसद में बिल दिखाने के लिए लाते थे तो कभी आपस में लड़ते तो कभी बिल फाड़ देते थे। लेकिन उसे पास करवाने के लिए कांग्रेस कोई प्रयास नहीं करती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वादे हीं नहीं किए बल्कि काम करके दिखाया है।

    जनता को मिलेगा 340 बिस्तर का अस्पताल

    ऊना में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि करीब 15 माह बाद 340 बिस्तर का अस्पताल जनता को मिलने वाला है। उसके बाद लोगों को पीजीआइ नहीं जाना पड़ेगा। हिमाचल के साथ पंजाब के कुछ जिलों के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। जहां पर ओपीडी के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- मनाली-लेह मार्ग हिमपात के कारण हुआ बंद, सभी दर्रों में बर्फबारी जारी; एक फुट तक गिरी बर्फ