विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Champions Trophy: भारत ने लगाई ऐतिहासिक 'हैट्रिक', जापान को धूल चटाकर रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:49 PM (IST)

गत चैंपियन भारत ने गुरुवार को फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर अपना छठा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता। भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा।

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया

HighLights

  1. भारत ने जापान को 4-1 से मात देकर जीता खिताब

  2. भारत ने छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया

  3. भारत ने चैंपियनशिप्‍स में जीत की हैट्रिक लगाई

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गत चैंपियन भारत ने गुरुवार को फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर खिताब की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की और रिकॉर्ड छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। एशियन गेम्‍स गोल्‍ड मेडलिस्‍ट भारतीय टीम ने इससे पहले 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में खिताब जीते थे।

जापान ने किया हैरान

भारतीय टीम को शुरुआत से ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान ने तीसरे मिनट में काजूमासा मत्‍सुमोतो के गोल के दम पर सभी को हैरान कर दिया। मत्‍सुमोतो ने तीसरे मिनट में फील्‍ड गोल किया और जापान ने इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा।

भारत का जवाबी हमला

भारत ने पहले हाफ में 'खामोश' रहने के बाद दूसरे हाफ में अपने हमले तेज किए। इसका फायदा उसे जल्‍द ही मिला। मैच के 42वें मिनट में शैलानंद लाकड़ा ने गोल दागकर स्‍कोर 1-1 से बराबर कर दिया। छह मिनट बाद ही यानी 48वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने फील्‍ड गोल करके भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

भारत के तेज हमलों का जापान के पास कोई जवाब नहीं मिला। जुगराज ने 53वें मिनट में गोल दागकर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। अगले ही मिनट में विवेक सागर ने गोल करके घरेलू टीम के पक्ष में मैच मोड़ दिया। वैसे, भारत ने इसी टूर्नामेंट के राउंड-रॉबिन चरण में भी जापान को 4-1 से ही पटखनी दी थी।

भारत रहा अजेय

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। भारत ने अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्‍लादेश को 13-0 से पीटकर की। इसके बाद उसने चीन को 5-2 से मात दी।

सरपंच साहब की सेना ने इसके बाद जापान, मलेशिया और कोरिया को हराया। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 8-1 से रौंदा। फाइनल में जापान को 4-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- IND vs JPN Highlights: भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, 'सरपंच सेना' ने जापान को करीबी मैच में रौंदा

यह भी पढ़ें- पूर्व हॉकी कप्तान के घर लाखों की चोरी, 1980 ओलंपिक्स का बेशकीमती गोल्ड मेडल भी उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें- India vs South Korea Hockey Highlights: विजय रथ पर सवार भारतीय टीम, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में की एंट्री; कोरिया को 8-1 से दी मात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।