Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pro League: एक बार फिर भारत के हाथ लगी निराशा, अर्जेंटीना ने प्रो लीग में दी मात

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

    भारत को एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पुरानी कमज ...और पढ़ें

    Pro League: एक बार फिर भारत के हाथ लगी निराशा, अर्जेंटीना ने प्रो लीग में दी मात

    Pro League: एक बार फिर भारत के हाथ लगी निराशा, अर्जेंटीना ने प्रो लीग में दी मात

    HighLights

    1. भारत ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया

    2. अर्जेंटीना के खिलाफ भारत को 2-4 से हार मिली

    3. अर्जेंटीना के खिलाफ फिर भारत पर दबाव बना

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पुरानी कमजोरियां उभरकर सामने आ गईं, जिससे रविवार को एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण के अंतिम मैच में उसे अर्जेंटीना के विरुद्ध 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। टाडेओ मारकुच्ची (28, 49) ने दो गोल दागकर अर्जेंटीना के आक्रमण की अगुआई की, जबकि टोमस डोमेने (18) और लुसियो मेंडेज (43) ने भी अहम योगदान दिया। भारत की ओर से आदित्य लालागे (50) और संजय (59) ने बिरसा मुंडा हाकी स्टेडियम में गोल किए।

    कुछ दिन पहले अर्जेंटीना के खिलाफ 0-8 की करारी हार के बाद भारत पर एक बार फिर दबाव बना, क्योंकि मेहमान टीम ने पहले क्वार्टर में गेंद पर अधिक नियंत्रण रखा और अधिकांश मौके बनाए। हालांकि, मेजबान टीम ने दबाव झेलते हुए अर्जेंटीना को बिना गोल करने दिए रोके रखा।

    दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने गोल गंवा दिया और एक बार फिर पेनाल्टी कार्नर भारी पड़ा। 18वें मिनट में डोमेने ने सेट पीस का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीना ने बढ़त दोगुनी कर ली। लुकास तोस्केनी ने सटीक एरियल पास दिया, जिसे बाक्स में मौजूद मारकुच्ची ने जोरदार शाट के साथ गोल में बदल दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने आक्रामक अंदाज में वापसी की और लगातार दो पेनाल्टी कार्नर हासिल किए। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत सिंह उन्हें भुना नहीं सके।

    इसके बाद मेहमान टीम ने बढ़त और बढ़ा दी। तोस्कानी ने दो डिफेंडरों को छकाया और गेंद लुसियो मेंडेज को सौंपी, जिन्होंने सटीक फिनिश के साथ स्कोर 3-0 कर दिया। अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अंतर कम करने का मौका बनाया। रा¨जदर ने दाएं फ्लैंक से जोरदार पास दिया, लेकिन कार्थी सेल्वम टैप-इन के लिए अपनी स्टिक नहीं लगा सके।

    खबरें और भी

    इसके जवाब में अर्जेंटीना ने रात के अपने नौवें पेनाल्टी कार्नर पर चौथा गोल किया। स्क्रैम्बल के बाद मारकुच्ची ने नजदीक से गेंद को जाल में डाल दिया। भारत का पहला गोल हार्दिक सिंह की मदद से आया। 50वें मिनट में मिले फ्री हिट पर उन्होंने शानदार तरीके से खुद को पोजिशन में रखा और गेंद को गोल की ओर भेजा। मैच समाप्ति से कुछ मिनट पहले भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे संजय ने शांतचित्त होकर गोल में बदला और स्कोर 4-2 कर दिया।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! सड़क पर रहने को मजबूर हुए पाक खिलाड़ी; होटल का नहीं चुका पाए बिल

    यह भी पढ़ें- FIH Pro League: अर्जेंटीना के प्रहार से धराशायी हुआ भारत, 8-0 के अंतर से मिली शर्मनाक हार