विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले

Updated: Thu, 20 Aug 2026 11:32 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 35 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जम्मू-कश्मीर वन विभाग में 35 अधिकारियों के तबादले।

जम्मू-कश्मीर वन विभाग में 35 अधिकारियों के तबादले।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर वन विभाग में 35 अधिकारियों के तबादले हुए

  2. रेंज ऑफिसर ग्रेड-II और प्रभारी अधिकारियों को नई तैनाती मिली

  3. प्रधान मुख्य वन संरक्षक सरवेश राय ने आदेश जारी किए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रेंज ऑफिसर ग्रेड-II, प्रभारी रेंज ऑफिसर और प्रभारी ब्लाक ऑफिसर के पदों पर तैनात 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

यह आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फारेस्ट फोर्स जेएंडके सरवेश राय द्वारा प्रशासनिक विभाग की मंजूरी के बाद जारी किया गया। आदेश के अनुसार शफीक अहमद हांडू को सीड डेवलपमेंट डिवीजन श्रीनगर में रेंज ऑफिसर सोनवार नियुक्त किया गया है। श्याम लाल खजूरिया को डूमी स्थित फारेस्ट गार्ड ट्रेनिंग स्कूल में इंस्ट्रक्टर और यश पाल शर्मा को बसोहली फारेस्ट डिवीजन की बसोहली रेंज में रेंज ऑफिसर बनाया गया है।

मोहम्मद अल्ताफ डार को बांडीपोरा फारेस्ट डिवीजन की अजस रेंज में प्रभारी रेंज ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं सूरज प्रकाश को कमराज फारेस्ट डिवीजन की कांडी रेंज और डॉ. सैयद वसीम बशीर को नौशहरा फारेस्ट डिवीजन की लंबडी रेंज में रेंज ऑफिसर बनाया गया है।

तारिक अहमद मीर को भद्रवाह फारेस्ट डिवीजन की चिरल्ला रेंज, जबकि एजाज हुसैन मीर को डायरेक्टोरेट ऑफ सोशल फारेस्ट्री, कश्मीर में रेंज ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सजाद माजिद को सोशल फारेस्ट्री डिवीजन, श्रीनगर की एसएफ रेंज गांदरबल की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में तीन IAS अधिकारियों के तबादले, सतबीर सिंह बने रोहतक के नए डीसी

बिलाल अहमद मसूदी को पीर पंजाल फारेस्ट डिवीजन, बडगाम के कंट्रोल रूम में रेंज इसफिसर तथा साजिद महबूब को सोशल फॉरेस्ट्री डिवीजन, अनंतनाग की एसएफ रेंज अनंतनाग में तैनात किया गया है।

डॉ. इम्तियाज अली खान को रीजनल डायरेक्टर, सोशल फॉरेस्ट्री, कश्मीर के तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। परवेज अहमद भट को सोशल फारेस्ट्री डिवीजन, पुलवामा की एसएफ रेंज अवंतीपोरा-1 और राजेश बख्शी को एसएफ रेंज पट्टन में रेंज ऑफिसर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 10 IAS और 10 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, अब खेल विभाग भी संभालेंगी अमनीत पी कुमार