यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमलों के बीच भी बाबा बर्फानी के भक्तों का हौसला बुलंद, दर्शन के लिए नया जत्था रवाना
Amarnath Yatra 2024 जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच बाबा बर्फानी के भक्तों के कदम नहीं डगमगाएं हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन के लिए तीर्थयात्र ...और पढ़ें

पीटीआई, जम्मू। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 1,800 से अधिक तीर्थयात्री सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुए।
12 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
इस बार श्रद्धालुओं ने 4.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। पिछले साल ये संख्या 4.5 लाख थी। इसके साथ ही इस बार बाबा अमरनाथ के भक्तों ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ जत्था
1,832 तीर्थयात्रियों का 32वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 62 वाहनों के काफिले में सुबह 3.22 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,358 पुरुष, 363 महिलाएं, दो बच्चे और 109 साधु-साध्वियां शामिल हैं।
यात्रा के हैं दो रास्ते
अमरनाथ यात्रा के लिए 1,263 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से वार्षिक तीर्थयात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। वहीं 569 ने गांदरबल जिले में छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ 30वां जत्था, बाबा बर्फानी के भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड
29 जून को यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया था। वहीं यात्रा का आखिरी जत्था 19 अगस्त को रवाना किया जाएगा। यह यात्रा 52 दिनों तक चलती है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर पहला जत्था रवाना किया था।