Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2945 KM का सफर तय कर अमरनाथ धाम पहुंचें बाबा अनिकेत, लगातार 10 साल से कर रहे यात्रा; कहा- महादेव ही हैं सुकून

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    असम से आए बाबा अनिकेत गिरि अपनी लगातार दसवीं अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंच गए हैं और यात्रा के लिए उत्साहित हैं। ...और पढ़ें

    भोले के दर्शन के लिए 10वीं बार जम्मू पहुंचे बाबा अनिकेत (जागरण फोटो)

    भोले के दर्शन के लिए 10वीं बार जम्मू पहुंचे बाबा अनिकेत (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बाबा अनिकेत असम से 10वीं बार अमरनाथ यात्रा पर जम्मू पहुंचे

    2. उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुविधाओं में सुधार की सराहना की

    3. बाबा अनिकेत के लिए महादेव के दर्शन ही यात्रा का मकसद

    जागरण संवाददाता, जम्मू। असम से आए बाबा स्वामी अनिकेत गिरि जी बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंच गए हैं। वह पिछले 10 वर्षों से लगातार बाबा भोले की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह उनकी दसवीं यात्रा है और यात्रा पर रवाना होने के लिए वे उत्साहित हैं। पहली बार यात्रा पर आने के बाद से ही वह इस अनुभव से मंत्रमुग्ध हैं और हर वर्ष यहां आकर मन का सकून प्राप्त करते हैं।

    गुफा तक पहुंचने पर ही पूरी होगी यात्रा: बाबा अनिकेत

    बाबा अनिकेत गिरि जी अगले दो-तीन दिन में बाबा जी की यात्रा पर निकल जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन ही उनके यात्रा का असली मकसद है। भले ही शिवलिंग का आकार छोटा हो गया हो, लेकिन गुफा तक पहुंचने से ही उनकी यात्रा पूर्ण होगी। यह महादेव का स्थान है, जहां महादेव अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

    जम्मू में बहुत बदलाव आया है: बाबा अनिकेत

    बाबा अनिकेत ने कहा कि एक दशक में यात्रा के लिए जम्मू पहुंचने में काफी बदलाव आया है। पहले यात्रा मार्ग तंग हुआ करता था, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुविधाओं में सुधार किया है। अब यात्रा करना सुगम हो गया है और प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाएं बेहतर हैं। उन्हें विश्वास है कि इस वर्ष भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जम्मू में श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधाएं हैं।

    यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा ने रचा नया इतिहास, 12 दिन में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    यह भी पढ़ें- 54 की उम्र में 14वीं बार अमरनाथ यात्रा, औरैया के बाबू गिरि साइकिल से पहुंच रहे बाबा बर्फानी के द्वार

    खबरें और भी