विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: एक दिवसीय दौरे पर कल जम्मू-कश्मीर आएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार करेंगे रणनीति

By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 06 Jan 2024 04:27 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रविवार को एक दिवसीय दौरे के लिए जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) आने वाले ...और पढ़ें

एक दिवसीय दौरे पर कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे जेपी नड्डा (फाइल फोटो)।
एक दिवसीय दौरे पर कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे जेपी नड्डा (फाइल फोटो)।

एजेंसी (पीटीआई), जम्मू। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे के लिए जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वो यहां पर लोकसभा चुनाव रणनीति पर चर्चा करेंगे। यहां पार्टी मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करने से पहले नड्डा शहर के मध्य में ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी जम्मू-कश्मीर तरुण चुघ भी जम्मू-कश्मीर के दोनों संसद सदस्यों, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा के साथ बैठक में भाग लेंगे, जिन्होंने पार्टी के लिए उधमपुर और जम्मू सीटें दो बार जीती हैं।

उम्मीदवारों को अंतिम रूप देंगे नड्डा और शाह

नेता तरुण चुघ ने कहा कि बैठक में आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की संभावना है, जो हाल ही में नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि बैठक का फोकस इंडिया गुट का मुकाबला करने के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देना होगा, जिसने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने का संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें: Udhampur Accident: दो किलोमीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो, दंपत्ति सहित बच्चे की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

इस महीने के अंत में आ सकते हैं पीएम मोदी

नेता ने कहा कि बैठक में इस महीने के अंत में या फरवरी की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली लौटने से पहले नड्डा का जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ एक अलग बैठक करने का भी कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें: Jammu News: नौ जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू का दौरा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा का लेंगे जायजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।