यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अखनूर में बिहारी मजदूर की हत्या का पर्दाफाश, मकान मालिक ही निकला हत्यारा; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
अखनूर Jammu Kashmir Crime पुलिस ने गड़खाल गांव में एक मजदूर की हत्या के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिय ...और पढ़ें

HighLights
- अखनूर पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या के मामले को सुलझाया
- मकान मालिक ने ही किया था बिहारी मजदूर की हत्या
- अखनूर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मामला
संवाद सहयोगी, अखनूर। पुलिस ने गांव गड़खाल अखनूर में बिहार निवासी मजदूर ही हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपित बलविंदर सिंह निवासी गड़खाल का ही रहने वाला है।
मृतक के पत्नी से मकान मालिक का था अवैध संबंध
मृतक अपने परिवार के साथ बलविंदर सिंह के मकान में किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार बलविंदर सिंह का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मजदूर पप्पू पासवान (32) पुत्र बेघू पासवान निवासी अररिया बिहार का शव पुलिस पोस्ट गड़खाल में खेत में घास से ढका हुआ मिला था।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने के 2 दिन बाद आतंकियों की कायराना हरकत, शोपियां में बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या
इस जघन्य हत्याकांड में जांच के दौरान पुलिस ने तुरंत बलविंदर सिंह निवासी गड़खाल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपित के साथ सख्ती से पेश आई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अखनूर पुलिस स्टेशन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जम्मू ग्रामीण एसपी बृजेश शर्मा ने बताया कि बिहार निवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी मात्र कुछ घंटों में ही सुलझाने अखनूर पुलिस ने सफलता हासिल की है।
इस वजह से पप्पू से नाराज था मकान मालिक
उन्होंने बताया कि मृतक पप्पू यादव कुछ दिनों पहले ही अपने घर बिहार से वापस लौटा था और अपनी पत्नी से मिलने के लिए अखनूर के गांव गड़खाल में आया था और वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। इससे नाराज बलविंदर सिंह ने तेजघार हथियार से पप्पू यादव की हत्या कर उसके शव खेतों में फेंक दिया।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि आरोपित को कुछ घंटों में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद बलविंदर सिंह की भूमिका प्रमुख थी। इसके अलावा अन्य तथ्यों की जांच की जा रही हैं। इस अवसर पर एसडीपीओ मुददसर हुसैन,थाना प्रभारी तारिक अहमद, एसआई अनिल मन्हास भी मौजूद रहे।
युवक की हत्या के प्रयास मामले में 3 गिरफ्तार
वहीं, हाल ही में जम्मू के कानाचक्क इलाके में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार को भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि इससे पूर्व वह किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं रहे हैं।