यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu-Kashmir Weather Update: कश्मीर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, आगामी दिनों में भी शुष्क बना रहेगा मौसम
Jammu-Kashmir Weather Update जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर शु ...और पढ़ें

श्रीनगर, जागरण संवाददाता। Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू और कश्मीर में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। गर्मी और उमस (Heat and Humidity) से लोग परेशान हैं। कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। दिनभर तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। श्रीनगर अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री के साथ घाटी का सबसे गर्म क्षेत्र बना रहा।
आगामी दिनों में भी शुष्क बना रहेगा मौसम
ऐसे में मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर में आगामी दिनों में भी मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.2 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
शुष्क बना रहा मौसम
मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताहों तक घाटी में मौसम के मिजाज इसी तरह शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। जम्मू में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा था। बुधवार को भी मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहे। दिनभर उमस भरी गर्मी (Hot Summer) से लोगों को राहत नहीं मिली। उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) का कुपवाड़ा (Kupwara) अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ घाटी का सबसे गर्म क्षेत्र बना रहा।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: देश हो या विदेश चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी, कोई पाकिस्तान तो कोई कनाडा में मारा गया
प्रदेश में हो सकती है मानसून की वापसी
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह अनुसार जम्मू में लौटता मानसून (Monsoon in Jammu) सोमवार से एक बार फिर से सक्रिय होगा। इसके साथ ही मौसम के मिजाज बदलने लगेंगे। सोमवार के बाद सप्ताह भर बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश के आसार बनेंगे। इसी के साथ मौसम में बदलाव होने लगेगा।