Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों के बीच लग्जरी सफर... जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत शुरू; जानें किराया, स्टॉपेज और टाइम टेबल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 05:30 PM (IST)

    जम्मू तवी से श्रीनगर के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू हो गई है, जिसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। यह ट्रेन 2 मई से चलेगी, 4 घंटे 5 ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ।

    2. 267 किमी की दूरी 4 घंटे 50 मिनट में तय।

    3. किराया, समय सारिणी और ठहराव की पूरी जानकारी।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जम्मू तवी से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन 20 आधुनिक कोचों के साथ श्रीनगर पहुंचेगी। यात्री दो मई (शनिवार) से यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

    यात्रियों के दिमाग में अब ये आ रहा होगा कि इसका किराया कितना होगा? ट्रेन कितने स्टेशनों पर रुकेगी? कितने किलोमीटर की यात्रा होगी? टाइम टेबल क्या है? कितनी स्पीड से ट्रेन चलेगी? इस आर्टिकल में ऐसे तमाम सवालों का जवाब मिलेगा।

    5 घंटे से भी कम समय में यात्रा

    20 कोचों के साथ ट्रेन 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन की औसत गति 55 से 57 किलोमीटर होगी। 267 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5 घंटे से भी कम समय लगेंगे। 4 घंटे 50 मिनट में ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर पहुंच जाएगी।

    train (24) (1)

    टाइम टेबल

    पहली वंदे भारत जम्मू तवी से श्रीनगर (26401)
    सुबह 6:20 बजे प्रस्थान, 11:10 बजे श्रीनगर पहुंच जाएंगी। यानी कुल 4 घंटे 50 मिनट का सफर होगा।

    श्रीनगर से जम्मू तवी (26402)
    दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान, शाम 6:50 बजे जम्मू आगमन होगा। इसके मुख्य ठहराव संगड, रामनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी, बनिहाल रेलवे स्टेशन होंगे।

    दूसरी वंदे भारत श्रीनगर से जम्मू तवी (26404)
    सुबह 8:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:40 बजे जम्मू जम्मू रेलवे स्टेशन में पहुंच जाएंगी।

    जम्मू तवी से श्रीनगर (26403)
    दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान, शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इसका ठहराव केवल बनिहाल, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर ही होगा।

    यह भी पढ़ें- जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत का ऊधमपुर ठहराव देगा व्यापार और विकास को नई उड़ान, रेल मंत्री वैष्णव ने किया दावा

    train

    यह भी पढ़ें- जम्मू से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; 4 घंटे 40 मिनट में तय होगा सफर

    इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन

    शनिवार से इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेन पहले कटड़ा तक चलती थी। अब इसका संचालन जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी। ट्रेन संख्या 26401/26402 मंगलवार को और 26403/26404 बुधवार को नहीं चलेंगी।

    खबरें और भी

    अनुमानित किराया

    ट्रेन संख्या  चेयर कार  एग्जिक्यूटिव चेयर कार

    ट्रेन संख्या 26401/03 
    907 रुपये  1517 रुपये

    ट्रेन संख्या 26402/04
     852 रुपये  1467 रुपये