जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का ऊधमपुर ठहराव देगा व्यापार और विकास को नई उड़ान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के ऊधमपुर ठहराव पर कहा कि इससे व्यापार और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रे ...और पढ़ें

कश्मीर घाटी तक पहुंची वंदे भारत, ऊधमपुर में 2 मिनट का ठहराव बना ऐतिहासिक पल।
HighLights
रेल मंत्री ने ऊधमपुर में वंदे भारत ठहराव का उद्घाटन किया।
जम्मू-कश्मीर में रेलवे नेटवर्क क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
ऊधमपुर ठहराव से क्षेत्र के व्यापार और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए आटोमेटिक सिग्नलिंग, नए क्रासिंग स्टेशन और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टनलों पर तेजी से काम किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर और डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं, ताकि जम्मू-कश्मीर में रेल सेवाओं को और मजबूत बनाया जा सके।
यह बात उन्होंने जम्मू से श्रीनगर के बीच वीरवार को शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन के ऊधमपुर स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के दौरान कही। इस दौरान रेल मंत्री और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी थे। दोनों ने ट्रेन से नीचे उतरे बिना दरवाजे पर खड़े पत्रकारों से संवाद करते किया।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे संचालन लगातार विस्तार पर है। पिछली सर्दियों में भारी बर्फबारी के बावजूद सेवाएं जारी रहीं और अब तक 2 करोड़ किलोग्राम से अधिक सेब देश के विभिन्न हिस्सों में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा चेरी, सीमेंट, कार और मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन का परिवहन भी रेलवे के माध्यम से तेजी से बढ़ा है।
यह भी पढ़ें:
रेल सेवा प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम
इससे पहले केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बातचीत करते कश्मीर तक रेल सेवा प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नेतृत्व न होता तो न यह ट्रेन चलती और न ही यह ऐतिहासिक पहल संभव हो पाती। उन्होंने बताया कि वर्ष 1972 में रेल पहली बार जम्मू पहुंची थी, जबकि कटड़ा तक रेल लाइन पहुंचाने में 42 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
खबरें और भी
उन्होंने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ऊधमपुर में वंदे भारत के ठहराव की मांग पर बिना लंबी प्रक्रिया के तुरंत निर्देश दिए गए। जिसके चलते पहली ही ट्रेन यहां रुकी। इसे पायलट प्रोजेक्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से रेल संचालन का यह अनुभव भविष्य में अन्य पहाड़ी इलाकों के लिए भी मार्गदर्शक बनेगा। ऊधमपुर में वंदे भारत का यह ठहराव न केवल कनेक्टिविटी को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।