यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Weather Update: जम्मू और कश्मीर में अगले दो सप्ताह तक शुष्क बना रहेगा मौसम, उमस करेगी परेशान
Jammu Weather Update जम्मू और कश्मीर में अगले दो सप्ताह तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। इस बीच मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नही आएगा। घाटी के वायुमंड ...और पढ़ें

श्रीनगर, जागरण संवाददाता। Jammu Weather Update: अगस्त महीने के सूखे ही बीत जाने के बाद अब शायद सितंबर महीना भी शुष्क ही बीत जाएगा क्योंकि मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताहों तक घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। इस बीच मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नही आएगा।
निष्क्रय है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोट्स ने कहा कि घाटी के वायुमंडल में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल निष्क्रय पड़ा हुआ है और अगले दो सप्ताहों तक इसके सक्रिय होने के कोई आसार नहीं है। लिहाजा तब तक मौसम के मिजाज शुष्क बने रहेंगे और इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश को छोड़ समूची घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क ही बने रहेंगे।
घाटी में शुष्क रहेगा मौसम
बता देते हैं कि इस वर्ष जुलाई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अगस्त महीने में बारिश में 60-80 प्रतिशत तक की कमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, अगस्त महीने के अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा। इस बीच सितंबर महीना भी शुष्क मौसम और भीषण गर्मी के बीच शुरू हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताहों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
सोमवार को भी शुष्क रहा मौसम
वहीं, सोमवार को भी घाटी में मौसम शुष्क रहा। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में भी सामान्य से ऊपर बने रहने वाले तापमान के बीच दिनभर चुभती धूप ने लोगों को बेहाल किए रखा। श्रीनगर अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी का सब से गर्म क्षेत्र बना रहा। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है।
खबरें और भी
कहां कितना रहा तापमान?
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर 32.0 व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर 31.0 व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर 26.0 व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इन जगहों पर ये था तापमान
कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर 39.0 व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस, कुकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर 301 व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से डिग्री 2 सेल्सियस ऊपर 21.0 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।