Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, हिजबुल-लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़; पोस्टर समेत कई सामान बरामद

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:26 AM (GMT+05:30)

    सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर, दवाएं व अन्य सामान बरामद किया। ...और पढ़ें

    हिजबुल-लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़। फोटो जागरण

    हिजबुल-लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कुलगाम में आतंकी ठिकाने से हिजबुल, लश्कर के पोस्टर बरामद।

    2. सुरक्षाबलों ने ठिकाना नष्ट किया, दवाएं और अन्य सामान भी मिला।

    3. दो श्रमिकों की हत्या के बाद तलाशी अभियान तेज हुआ।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ठिकाने से हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के पोस्टर, दवाएं व अन्य साजो सामान बरामद करने का दावा किया है। बाद में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया।

    उल्लेखनीय है कि केलम, कुलगाम में गत शुक्रवार को आतंकियों द्वारा दो श्रमिकों की हत्या किए जाने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने अपने आतंकरोधी अभियान तेज कर रखे हैं।

    यहां मिली जानकारी के अनुसार, सेना की 34 आरआर के जवानों ने शनिवार को एक विशेष सूचना के आधार पर कुलगाम के नरवनी-हट्टिपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

    यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमला: कृष्णा ढाबे से लेकर अनंतनाग तक... 5 साल में 9 हमले; कश्मीर में टारगेट किलिंग की इनसाइड स्टोरी

    आतंकी का साजो सामान बरामद

    इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक जगह विशेष पर बने एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया और वहां से हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-तैयबा के पोस्टर, कुछ दवाएं, बर्तन, राशन व अन्य साजो सामान बरामद करने का दावा किया है।

    संबधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकी ठिकाने का नष्ट कर दिया गया है और उसे इस्तेमाल करने वाले आतंकियों के आस पास ही कहीं छिपे होने की आशंका के आधार पर तलाशी अभियान जारी रखा गया है। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है,लेकिन दो संदिग्ध तत्वों से पूछताछ की सूचना हे।

    यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे श्रमिक ने भी तोड़ा दम, पेट में लगी थी गोली; मृतकों के परिजनों को 16-16 लाख रुपये देगी सरकार

    खबरें और भी