विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K: उत्साह के साथ श्रद्धालु कर रहे हैं मां वैष्णो देवी की यात्रा, जानें कितने तीर्थयात्री कटड़ा पहुंच रहे रोजाना

By Rakesh SharmaEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 19 Dec 2023 05:23 PM (IST)

जारी ठंड के बावजूद श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर जयकारे लगाते हुए ...और पढ़ें

हजारों की तादाद में श्रद्धालु कर रहे रोजाना मां वैष्णो देवी की यात्रा
हजारों की तादाद में श्रद्धालु कर रहे रोजाना मां वैष्णो देवी की यात्रा

HighLights

  1. जारी ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा बिना किसी परेशानी के लगातार है जारी
  2. बीते दिनों वर्ष 2022 की यात्रा का टूटा आंकड़ा
  3. कुछ दिनों के में वर्ष 2013 के यात्रा का आंकड़ा भी टूटने के भी पूरे है आसार

संवाद सहयोगी, कटड़ा। Thousands Of Devotees Arriving Vaishno Devi: जारी ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा बिना किसी परेशानी के लगातार जारी है। श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पंजीकरण करवा कर आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त कर जयकारे लगाते हुए निरंतर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

वर्तमान में मौसम एकदम साफ बना हुआ है श्रद्धालु गुनगुनी धूप के बीच लगातार भवन की ओर रवाना हो रहे हैं। हालांकि जारी वर्ष का अंतिम माह लगातार जारी है, लेकिन अभी भी मां वैष्णो देवी की यात्रा में कोई खास है बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है।

नव वर्ष पर मां वैष्णो देवी भवन में नजर आएगा उत्सव का माहौल 

नव वर्ष के आगमन को लेकर आगामी कुछ दिनों के भीतर एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलती मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिविर कटड़ा में उत्सव जैसा माहौल नजर आएगा। हालांकि एक और जहां जारी वर्ष में बीते दिनों वर्ष 2022 का यात्रा का आंकड़ा पार हो चुका है और आगामी कुछ दिनों के भीतर वर्ष 2013 के यात्रा का आंकड़ा भी टूटने के पूरे आसार हैं।

क्योंकि वर्ष 2013 में 93 लाख 23647 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी वहीं वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा 91 लाख 70 हज़ार के मध्य पहुंच गया है। और रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु निरंतर मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।

आने वाले दिनों में इतने श्रद्धालु पहुंचेगे कटड़ा

वर्तमान में 16000 से 23000 के मध्य श्रद्धालु मां वैष्णो देवी का दर्शनों के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं और आने वाले दिनों में यही यात्रा का आंकड़ा 40000 से 50000 के मध्य पहुंच जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि जारी वर्ष में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा करीब 96 लाख के बीच पहुंचेगा, जो अब तक का तीसरा उच्चतम रिकॉर्ड होगा।

क्योंकि इससे पहले मां वैष्णो देवी की यात्रा के इतिहास में वर्ष 2011 में एक करोड़ 115647 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे तो वहीं वर्ष 2012 में एक करोड चार लाख 95269 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में पहुंचे थे। नव वर्ष के आगमन को लेकर आने वाले दिनों में अगर किसी भी प्रकार की आपदा या फिर दुर्घटना नहीं हुई तो उम्मीद है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा 1 करोड़ की संख्या को पार कर सकता है।

श्राइन बोर्ड ने पूरी की तैयारी

जिसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यहां तक कि नगर का व्यापारी वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है। वही नव वर्ष की आगमन को लेकर एक और जहां श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सभी तरह की जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तो दूसरी और नगर के व्यापारी वर्ग ने भी अपनी तैयारियां तेजी से जारी कर ली हैं।

ये भी पढे़ं- लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा इस दिन से संभालेंगे 16 कोर की कमान 

ताकि नव वर्ष के आगमन पर आने वाले श्रद्धालुओं को रहने के साथ ही खाने-पीने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।

मंगवार को मौसम रहा साफ

मंगलवार को दिनभर मौसम एकदम साफ रहा और श्रद्धालु गुनगुनी धूप के बीच भवन की ओर रवाना होते रहे। हालांकि मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बर्फीली हवाओं का सामना लगातार करना पड़ा। जिसको लेकर श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन कर लगातार अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं।

सर्दी के मौसम को लेकर गर्म पानी के साथ ही कंबल, बिजली आदि की उचित व्यवस्था श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई है दूसरी और श्रद्धालुओं को सभी तरह की महत्वपूर्ण सुविधाए निरंतर उपलब्ध हो रही हैं। इनमें मुख्ता हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा आदि प्रमुख है। वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करने के उपरांत श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा में प्रसाद के रूप में निरंतर खरीददारी कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- रोहिंग्या नागरिकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।