माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, दर्शन के बाद भवन से लौट रहे थे
मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से कटड़ा में मौत हो गई। दोनों दर्शन के बाद लौट रहे थे, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया प ...और पढ़ें
-1785668514763_m.webp)
माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत। फाइल फोटो
HighLights
वैष्णो देवी यात्रा में दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत।
मृतकों की पहचान सुभाष चंद और सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव साथियों को सौंपे।
संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु माता के दर्शन करने के बाद कटड़ा लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके साथियों के हवाले कर दिया।
पहली घटना भवन क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई। मृतक की पहचान सुभाष चंद (49) पुत्र बुकड़ सिंह, निवासी 4767 गांव निजंग , करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद कटड़ा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भवन क्षेत्र में बैटरी कार स्टैंड के निकट वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े।
साथियों को सौंपा शव
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत भवन स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हृदय गति रुकने के कारण मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कटड़ा लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरी घटना शनिवार देर शाम अर्धकुंवारी क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह (59) पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी गांव खदाना, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह भी अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर कटड़ा लौट रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, हिजबुल-लश्कर के ठिकाने का भंडाफोड़; पोस्टर समेत कई सामान बरामद

माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु- फोटो जागरण
हार्ट अटैक से हुई मौत
अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र स्थित शारदा भवन के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने उन्हें तत्काल नजदीकी डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कटड़ा लाया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उनके साथियों के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमला: बातचीत की, पानी मांगा और मजदूरों पर चला दी गोली; लतीफ बट बैग में छिपाकर लाया था राइफल