SAIL: डॉ. अशोक कुमार पांडा बने अंतरिम सीएमडी, केके सिंह हुए कार्यभार से मुक्त
SAIL में डॉ. अशोक कुमार पांडा को अंतरिम सीएमडी नियुक्त किया गया है, जिसके बाद केके सिंह को कार्यवाहक सीएमडी के पदभार से मुक्त कर दिया गया। पांडा का का ...और पढ़ें

SAIL के नए सीएमडी अशोक कुमार पांडा। (फाइल फोटो)
HighLights
डॉ. अशोक कुमार पांडा सेल के अंतरिम सीएमडी नियुक्त।
केके सिंह को कार्यवाहक सीएमडी पद से मुक्त किया गया।
पांडा का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 2029 तक।
जागरण संवाददाता, बोकारो। Steel Authority Of India Limited (SAIL) में अंतरित CMD के पद पर डा. अशोक कुमार पंडा की नियुक्ति कर ली गई है। इस बाबत केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आदेश जारी कर दिया है।
AK Panda की नियुक्ति के साथ ही सेल में कार्यवाहक सीएमडी का कार्यभार देख रहे कंपनी के निदेशक कार्मिक केके सिंह को प्रबंध निदेशक सह चेयरमैन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। एके पंडा सेल सीएमडी के पद पर शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिए है।
SAIL में बतौर सीएमडी उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 दिसंबर 2029 तक प्रभावी होगा। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर व सेफी उपाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि सेल में नए सीएमडी पद के लिए लोक उद्यम चयन समिति ने 28 मार्च को उम्मीदवारों का आनलाइन साक्षात्कार लिया था। जहां साक्षात्कार के बाद कमेटी के सदस्यों ने एके पंडा के नाम पर अपनी सहमति जताते हुए फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी के पास भेज दी थी। इस पर कैबिनेट कमेटी ने अपना अंतिम आदेश अब जारी कर दिया है।
निदेशक वित्त का इसी माह जारी होगा वैकेंसी
महारत्न कंपनी सेल में स्थायी रूप से सीएमडी के पद पर डा अशोक कुमार पंडा की नियुक्ति का आदेश जारी होने के साथ यहां निदेशक वित्त एवं लेखा पद की वैकेंसी इसी माह जारी कर दी जाएगी। इसका कारण यह है की डा. एके पंडा सेल में बतौर डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर कार्यरत थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सेल में महाप्रबंधक बनेंगे मुख्य महाप्रबंधक, 38 सीजीएम की सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति प्रक्रिया शुरू
अब जबकि वे सीएमडी पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए है तो यहां स्थायी तौर पर निदेशक वित्त एवं लेखा का पद खाली हो गया है। हालांकि सेल में स्थायी रूप से नए निदेशक वित्त एवं लेखा पद पर किसी अधिकारी की नियुक्ति तक एके पंडा ही डायरेक्टर फाइनेंस का अतिरिक्त कार्यभार अपने जिम्मे देखेंगे।