Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो विधानसभा में 34% मतदाता घटे, चास नगर निगम और बीएस सिटी में सबसे खराब स्थिति

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें 34% मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन की 30 जुलाई 2026 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के कुल 5,97,439 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,92,805 मतदाता उपलब्ध पाए गए हैं। यह कुल मतदाताओं का 66 प्रतिशत है। वहीं, 2,02,651 मतदाता अनुपलब्ध श्रेणी में दर्ज किए गए हैं, जिनकी अलग-अलग कारणों से पुष्टि नहीं हो सकी।

    रिपोर्ट के अनुसार अनुपलब्ध मतदाताओं में 72443 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 85898 मतदाता घर पर अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 15835 मतदाताओं की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।

    वहीं 8046 मतदाता पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत पाए गए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा आगे दावा-आपत्ति एवं अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरे एसआइआर की प्रक्रिया में जहां मतदाता सक्रिय नहीं दिखे।

    वहीं राजनीतिक दल के नेताओं का भाषण केवल प्रशासनिक बैठक व अखबार तक ही दिखा। धरातल पर शायद ही राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में अपना सहयोग दिया।

    सबसे अधिक तो चौकाने वाले आंकड़े चास नगर निगम के हैं जहां तीन माह पहले चुनाव 1.64 लाख वोटर पर हुआ पर यहां वास्तिवक वोटर मात्र 1.9 लाख ही मिले। शेष 55 हजार वोटरों के नाम कटे हैं। प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि पांच अगस्त के बाद लोग फार्म 6 के माध्यम से अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

    ग्रामीण क्षेत्र में रही बेहतर संख्या

    मतदाता सत्यापन अभियान में चास ग्रामीण क्षेत्र में 80 प्रतिशत मतदाताओं का नाम दर्ज हुआ। यहां कुल 249093 मतदाताओं में से 195401 मतदाता उपलब्ध पाए गए, जबकि 53410 मतदाता अनुपलब्ध रहे। चास नगर निगम क्षेत्र में 1,64,307 मतदाताओं में से 1,09,457 मतदाता उपलब्ध मिले।

    खबरें और भी

    यहां 54,316 मतदाता अनुपलब्ध पाए गए। सबसे खराब स्थिति बीएस सिटी की रही यहां कुल 1,84,039 मतदाताओं में से केवल 87,947 मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका। यहां 94925 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट गया।

    मतदाता पुनरीक्षण के दौरान सामने आए आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग अंतिम मतदाता सूची तैयार करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति का अवसर देगा। इसके बाद पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखे जाएंगे तथा अपात्र पाए गए नामों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    विवरण (श्रेणी) संख्या
    कुल पंजीकृत मतदाता 5,97,439
    सत्यापित (उपलब्ध) मतदाता 3,92,805
    कुल अनुपलब्ध (यूईएफ) 2,02,651
    स्थायी रूप से स्थानांतरित 72,443
    अनुपस्थित 85,898
    मृत मतदाता 15,835
    पहले से पंजीकृत 8,046

    यह भी पढ़ें- SIR में गोड्डा के 1.20 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 अगस्त को जारी होगी नई वोटर लिस्ट