SIR में गोड्डा के 1.20 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 अगस्त को जारी होगी नई वोटर लिस्ट
एसआईआर प्रक्रिया के तहत गोड्डा जिले में 1.20 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाए जाने के कारण मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
एसआईआर प्रक्रिया में 1.20 लाख वोटरों के नाम कटे।
अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं की पहचान कर नाम हटाए गए।
नई मतदाता सूची का प्रारूप 5 अगस्त को होगा प्रकाशित।
अविनाश, गोड्डा। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई समाप्त हो गई है। गणन प्रपत्रों को भरे जाने की अवधि समाप्त हो गई है। गणन प्रपत्रों को 29 जुलाई की देर रात शत प्रतिशत अपलोड भी कर दिया गया है।
इस प्रक्रिया में जिला निर्वाचन ने अब तक ऐसे एक लाख 20 हजार 592 ऐसे वोटरों की पहचान की है जो अनुपस्थित, डुप्लीकेट, शिफ्टेड या मृत वोटरों की सूची में शामिल हैं।
एसआईआर में गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदाता सूची के नए प्रारूप का प्रकाशन आगामी पांच अगस्त को होगा। जिसमें एएसडीडीएफ के तहत जिले के तीनो विस क्षेत्रों से कुल एक लाख 20 हजार 592 वोटरों का नाम कट जाएगा। इसको लेकर सभी आवश्यक प्रक्रिया का निर्वहन किया गया है।
एएसडीडीएफ के तहत वैसे वोटरों का नाम काटा जाएगा जो या तो अब्सेंट हैं, किसी दूसरे विस में नाम अंकित है, मृ़त हो गए हैं तथा दूसरे विस में भी नाम अंकित हैं। ऐसे वोटरों का नाम नए प्रकाशन के बाद मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। जिसमें 16 पोडै़याहाट विस से एएसडीडीएफ के तहत पोडै़याहाट विस से 41878 वोटरों के नाम कटे हैं। जिसमें 10130 अब्सेंट पाए गए हैं जबकि 17737 परमानेंट शिफ्टेड पाए गए हैं।
इसके अलावा 8130 मृत पाए गए हैं। जिनको सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरे विस 17 - गोड्डा विस से 37007 वोटरों का नाम कटना तय है। यहां 7700 वोटर अब्सेंट है जबकि 18759 परमानेंट शिफ्टेड पाए गए हैं । जिसको सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
खबरें और भी
इसके अलावा यहां 5031 वोटर मृत भी पाए गए हैं। जबकि 18- महागामा विस से 41707 वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। जिसमें 5869 अनुपस्थित मतदाता पाए गए हैं जबकि 23959 मतदाता परमानेंट दूसरे विस में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं मृत मतदाता की संख्या महगामा विस में कुल 7032 है। जबकि परमानेंट शिफ्टेड मतदाता का नाम 23959 है। जो दूसरे विस में शिफ्ट हो गए हैं।
जिले के तीनों विस में कुल मिलाकर 23697 अनुपस्थित मतदाता पाए गए हैं। वहीं तीनो विस में 20183 मृत पाए गए हैं। नए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अगले माह पांच अगस्त को हो जाएगा। ऐसे में सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
इसके अलावा जिले भर के तीनो विस में गणन प्रपत्रों को अपलोड करने की प्रक्रिया भी कमोबेश शत प्रतिशत पूरी कर ली गई है। तीनो विस में 99 प्रतिशत गणना प्रपत्र को डिजिटाइज्ड कर दिया गया है।
| विधानसभा का नाम | अनुपस्थित | परमानेंट शिफ्टेड | मृत |
|---|---|---|---|
| 16- पोड़ैयाहाट | 10130 | 17737 | 8130 |
| 17- गोड्डा | 7700 | 18759 | 5021 |
| 18- महागामा | 5867 | 23959 | 7032 |
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: राज्य में 17.56 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट लिस्ट
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: अब अनुपस्थित-मृत वोटरों की लिस्ट होगी जारी, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे लोग