SAIL: बोकारो स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड में मिलेंगे 3 से 7 हजार रुपये
सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र और झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड 2026 शुरू कर रहा है। ...और पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)
HighLights
सेल प्रबंधन ने बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड 2026 की घोषणा की।
बोकारो इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को मिलेगा यह सम्मान।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 3 से 7 हजार रुपये का पुरस्कार।
जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र तथा इसके अधीन संचालित झारखंड ग्रुप आफ माइंस में कार्यरत कर्मचारी तथा अधिकारियों के लिए बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड 2026 शुरू करने जा रहा है। इसके हकदार कंपनी में कार्यरत एस-1 ग्रेड से लेकर ई-7 ग्रेड यानी की महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी होंगे।
योजना के तहत विगत एक साल में कंपनी हित में बेहतर काम करने वाले संयंत्रकर्मियों को बिरसा मुंडा अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके लिए संयंत्रकर्मियों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने किए गए कार्य की जानकारी कमेटी के पदाधिकारियों को देनी होगी। जिसके बाद कुल 50 अंक के लिए पांच मिनट का प्रश्न-उतर सत्र होगा।
इसमें सफल कुल 35 उम्मीदवारों को बतौर पुरस्कार न्यूनतम तीन हजार रुपये से लेकर अधिकतम सात हजार रुपये की राशि प्रमाण पत्र के साथ दी जाएगी। जो की बीएसएल के निदेशक प्रभारी उन्हें देंगे। बिरसा मुंडा पुरस्कार की कुल संख्या 11 होगी। जिसमें 10 पुरस्कार बोकारो इस्पात संयंत्र तथा एक पुरस्कार झारखंड ग्रुप आफ माइंस के टीम के लिए तय किया गया है।
प्रेरणा और मनोबल को मिलेगा बढ़ावा
सेल प्रबंधन अपने कर्मचारी-अधिकारियों के प्रेरणा एवं मनोबल को बढ़ावा देने के लिए बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड का संचालन कर रही है। इसके हकदार सिर्फ कंपनी में कार्यरत नियमित कर्मी ही होंगे।
इस दौरान विगत एक साल में कंपनी के उत्पादन उत्पादकता में वृद्धि, मानव तथा वित्तीय संसाधनों को बेहतर बनाने, गुणवत्ता में सुधार, लागत नियंत्रण में कमी, उपकरण के उपलब्धता के साथ इसके उपयोग में वृद्धि, उत्कृष्ट रख रखाव, इन हाउस निर्माण का विकास तथा उपकरण, स्पेयर पार्ट्स आदि की पुन: प्राप्ति कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बिरसा मुंडा अवार्ड के लिए चयनित किया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bokaro की एसपी रही तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी DGP, उनके नाम का खौफ खाते थे अपराधी, आज भी याद है आनंद सिंह का एनकाउंटर
जो की दो समूह में विभाजित होगा। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से पुरस्कार वितरण के लिए बीएसएल के वरिष्ठ अधिशासी निदेशक को कमेटी का चेयरमैन बनाया जाएगा। जबकि बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के संयोजक बीएसएल के उप महाप्रबंधक कार्मिक मानव संसाधन विकास होंगे।