SAIL अधिकारियों को मिलेगा पसंदीदा आवास, बोकारो में सी-टाइप आवास योजना शुरू; 27 से करें आवेदन
बीएसएल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को सेक्टर चार एफ में 236 सी-टाइप आवास आवंटित करेगा। इच्छुक अधिकारी 27 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आव ...और पढ़ें

योजना के तहत कुल 236 सी टाइप आवास का होगा आवंटन।
HighLights
बीएसएल अधिकारियों को 236 सी-टाइप आवास मिलेंगे।
सेक्टर चार एफ में आवासों का आवंटन होगा।
आवेदन 27-29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन जमा करें।
जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारियों को पसंदीदा आवास योजना के तहत मनचाहा सी टाइप मकान देने जा रही है। जो की उन्हें नगर के सेक्टर चार एफ में आवंटित किया जाएग।
इसके हकदार बीएसएल में कार्यरत कनीय पदाधिकारी से लेकर इससे ऊपर संवर्ग के सभी अफसर होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें 27 से 29 जुलाई 2026 तक बीएसएल के इंट्रानेट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन जमा होने के बाद आवेदकों की वरीयता सूची उनके कर्मचारी संख्या व सेवाकाल के आधार पर तैयार की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें 8 अगस्त तक आवास का आवंटन कर दिया जाएगा। नगर सेवा विभाग की ओर से रिक्त आवासों की सूची जारी कर दी गई है। जिसका विवरण संबंधित अधिकारी अपने आवेदन में देकर मनचाहा आवास आवंटित करा सकते है।
एक अधिकारी दे सकेंगे दस आवास का विकल्प
बीएसएल अधिकारियों के लिए शुरू की गई पसंदीदा आवास योजना के तहत उन्हें नगर के सेक्टर चार एफ में सी टाइप आवास का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा सेक्टर चार एफ में रिक्त पड़े कुल 236 सी टाइप आवासों की सूची जारी कर दी गई है।
जहां आवेदक अपने मनचाहा आवास का विवरण देकर उसे प्राप्त कर सकते है। एक आवेदक अपने आवेदन में अधिकतम दस रिक्त आवासों का विवरण दे सकते है। इनमें उन्हें मात्र एक आवास का ही आवंटन किया जाएगा।
दस से ज्यादा आवास का विवरण देने वाले अधिकारियों के आवेदन को रद्द माना जाएगा। रिक्त आवासों में सेक्टर चार एफ का आवास संख्या 1056 तथा 3102 नीचे तल के है, जबकि शेष अन्य सभी आवास प्रथम व दूसरे तल के है।