विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हिमांशु पाण्डेय बने IG; विनिता ठाकुर को ADG North का अतिरिक्त प्रभार

Published: Tue, 01 Sep 2026 05:36 PM (IST)

Central Industrial Security Force में बड़े प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं, जिसमें हिमांशु पाण्डेय ने सेंट्रल सेक्टर भिलाई के महानिरीक्षक का ...और पढ़ें

सेवानिवृत्ति के मौके पर आईजी निलिमा रानी को स्मृति चिह्न प्रदान करते सीआइएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन।(फोटो सौजन्य)

सेवानिवृत्ति के मौके पर आईजी निलिमा रानी को स्मृति चिह्न प्रदान करते सीआइएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन।(फोटो सौजन्य)

जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) Delhi Headquarters ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपने दो महत्वपूर्ण सेक्टर एडीजी नार्थ तथा IG Central Sector Bhilai के पद पर नए अधिकारियों को मंगलवार एक सितंबर से दायित्व संभाल लिया है।

ADG North Sector के पद पर दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत एडीजी एयरपोर्ट सेक्टर Vinita Thakur को अगले आदेश तक एडीजी नार्थ सेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नार्थ सेक्टर के एडीजी Sudhir Kumar 31 अगस्त 2026 को अपने पद से सेवानिवृत हो गए।

इसलिए जब तक यहां स्थायी रूप से किसी अपर महानिदेशक की नियुक्ति नही हो जाती है, तब तक विनिता ठाकुर अपने विभाग के अलावा नार्थ सेक्टर एडीजी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। विनिता ठाकुर राजस्थान कैडर में 1996 Batch की IPS अधिकारी हैं।

इसी प्रकार सीआइएसएफ सेंट्र्रल सेक्टर भिलाई में नए महानिरीक्षक के पद पर मंगलवार से Himanshu Pandey ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। सेंट्रल सेक्टर भिलाई की IG Nilima Rani Singh भी 31 अगस्त 2026 को अपने पद से रिटायर हो गई है।

यह भी पढ़ें- CBI के हत्थे चढ़े तीन अधिकारियों की कारस्तानी का पूरा खुलासा, CISF हेड कांस्टेबल की शिकायत पर खुला रिश्वतखोरी का खेल

सीआइएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने पूर्व एडीजी सुधीर कुमार तथा पूर्व आईजी निलिमा रानी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान उनके कार्य की सराहना करते हुए उक्त दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की संख्या घटा रही SAIL, लेकिन CISF के डॉग स्क्वाड और सुरक्षा पर भारी खर्च

यह भी पढ़ें- कोयला चोरी से झारखंड की बदनामी पर हेमंत सरकार गंभीर, धनबाद में हुई उच्चस्तरीय बैठक; BCCL से मांगी गई रिपोर्ट