Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी कुमारी बनीं JAC 12वीं आर्ट्स की झारखंड स्टेट टॉपर, बोकारो में जश्न का माहौल

    By Vikash Kumar Goswami Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 06 May 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

    JAC 12th Arts Topper Chhoti Kumari: छोटी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में ट ...और पढ़ें

    JAC 12th Arts Topper Chhoti Kumari

    JAC 12th Arts Topper Chhoti Kumari

    HighLights

    1. छोटी कुमारी ने 12वीं आर्ट्स में 97.4% अंक प्राप्त किए।

    2. बोकारो के कसमार प्रखंड की बेटी ने राज्य में टॉप किया।

    3. संसाधनों के अभाव के बावजूद हासिल की ऐतिहासिक सफलता।

    संवाद सहयोगी, जागरण, कसमार (बोकारो)। JAC 12th Arts Topper Chhoti Kumari झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 12वीं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में बोकारो जिले का कसमार प्रखंड ने इतिहास रच दिया है।

    प्रखंड के खैराचातर की बेटी छोटी कुमारी ने इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में 487 अंक (97.4%) प्राप्त कर पूरे राज्य में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल कसमार, बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

    संसाधनों के अभाव को कड़ी मेहनत से दी मात 

    पीएम श्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय, हरनाद की छात्रा छोटी कुमारी की यह जीत कई मायनों में मिसाल है। उनके पिता भवानी शंकर नायक एक दैनिक मजदूर हैं, जो कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

    माता माला देवी गृहणी हैं। घर की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद छोटी ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। 500 में से 487 अंक हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती।

    झारखंड बोर्ड,छात्राओं का दबदबा बरकरार 

    इस वर्ष झारखंड बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा, जिसमें एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। कला संकाय में छोटी कुमारी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए शिखर पर जगह बनाई है।

    खबरें और भी

    अपनी इस शानदार सफलता पर छोटी कुमारी ने कहा कि इसका श्रेय उनके माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश को जाता है। उन्होंने भविष्य में समाज के लिए कुछ बेहतर करने का संकल्प दोहराया है।

    क्षेत्र में उत्सव का माहौल, बधाई देने वालों का तांता

    छोटी की उपलब्धि की खबर फैलते ही उनके गांव खैराचातर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने छात्रा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। प्रमुख नियोति दे, मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि छोटी ने पूरे कसमार का मान बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2026 Out: धनबाद की रशीदा नाज बनीं विज्ञान संकाय की स्टेट टॉपर, DigiLocker पर देखें रिजल्ट

    यह ग्रामीण प्रतिभा की जीत है। गौतम सागर ने कहा कि छोटी ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादे गरीबी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं। उनकी जीत हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है।