विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG-2026 को लेकर चास में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Published: Sat, 29 Aug 2026 07:56 PM (IST)

चास एसडीओ ने NEET PG-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए धारा 163 लागू की है। परीक्षा केंद्रों ...और पढ़ें

बोकारो के दो केंद्रों पर होगी NEET PG Exam। (प्रतीकात्मक फोटो)

बोकारो के दो केंद्रों पर होगी NEET PG Exam। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. NEET PG-2026 परीक्षा के लिए धारा 163 लागू।

  2. चास में दो परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

  3. 300 मीटर दायरे में भीड़, अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित।

जासं, बोकारो। NEET PG -2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीओ चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा क्रिसेंट लैब, ग्वालाडीह मोड़, पिंड्राजोरा, चास तथा आयन डिजिटल जोन, खमारबेंदी गांव, चास-चंदनकियारी रोड में आयोजित होगी।

दोनों परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, भीड़ लगाने, जुलूस, सभा, धरना एवं प्रदर्शन पर रोक रहेगी। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा आदि लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें- 30 अगस्त को NEET PG 2026 की परीक्षा, बोकारो में बनाए गए दो केंद्र; कदाचारमुक्त आयोजन के लिए प्रशासन तैयार

परीक्षा केंद्र से संबंधित अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगों के प्रवेश तथा परीक्षार्थियों को अनुचित सहायता देने पर भी रोक रहेगी। आदेश रविवार 30 अगस्त की सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें- BSL कर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, SAIL देगा छात्रवृत्ति; 2026-27 सत्र के लिए 16 छात्रों का होगा चयन