विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL में GM से CGM पदोन्नति की नई योजना, 5 से 7 साल सेवा वाले अधिकारियों को मिलेगा लाभ

Published: Mon, 31 Aug 2026 08:00 PM (IST)

SAIL में महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति के लिए नई नीति लागू होगी, जिसमें जीएम पद पर 5-7 साल का अनुभव अनिवार्य होगा।

SAIL में प्रमोशन की नई नीति होगी लागू। (प्रतीकात्मक फोटो)

SAIL में प्रमोशन की नई नीति होगी लागू। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. जीएम से सीजीएम पदोन्नति के लिए नई नीति।

  2. पदोन्नति हेतु 5-7 साल का अनुभव अनिवार्य।

  3. पक्षपात रोकने, कठिन ड्यूटी वालों को लाभ।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति के लिए नई योजना लागू होने जा रही है। इसके हकदार सिर्फ ऐसे अधिकारी होंगे जो कि अपने वर्तमान पद पर बतौर जीएम रहते कम से कम पांच तथा अधिकतम सात साल तक या इससे ऊपर कार्य कर चुके हैं।

इससे कम अवधि में महाप्रबंधक के पद पर काम करने वाले अफसरों को सीजीएम नहीं बनाया जाएगा। सेल प्रबंधन यह निर्णय स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया सेफी के दिए गए मांग पत्र पर लेने जा रही है।

यह नीति बीएसएल, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर सहित सेल के तमाम इकाई में काम करने वाले ऐसे महाप्रबंधक जो की हॉट जोन, माइंस जोन तथा अन्य संवेदनशील इकाई व विभाग में कठिन ड्यूटी रहे है, उनके लिए एक वरदान साबित होगी।

इस योजना से ना सिर्फ उन्हें एक तय समय पर पदोन्नति मिलेगी, बल्कि पदोन्नति के बाद उन्हें उनके वर्तमान इकाई के कार्यभार से मुक्त कर सेल अन्य इकाई में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानांतरित भी किया जाएगा, जिससे वे कंपनी के सभी विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत हो सकें।

सेल प्रबंधन व सेफी की बैठक में भी होगी चर्चा 

महारत्न कंपनी सेल में जीएम से सीजीएम की पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शी रूप से काम काज को लेकर नई दिल्ली में बुधवार को प्रबंधन व सेफी के अधिकारियों के बीच एक वार्ता होने वाली है। हालांकि बैठक में इस मसले के अलावा सेल अफसरों के अन्य कई लंबित मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में जाति, आय, स्थानीय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के बदले नियम, अब तीन महीने तक ऑफलाइन

इससे पूर्व सेफी के पदाधिकारियों की 1 सितंबर को सेफी काउंसिल की आंतरिक मीटिंग होगी। जहां सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर, महासचिव संजय आर्य तथा उपाध्यक्ष एके पाण्डेय सहित सेल के सभी इकाई के निर्वाचित अधिकारी संगठन के अध्यक्ष शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- BSL कर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, SAIL देगा छात्रवृत्ति; 2026-27 सत्र के लिए 16 छात्रों का होगा चयन

बैठक में ऐसे अधिकारी को पदोन्नति दिए जाने पर विराम लगाने का आग्रह किया जाएगा, जो की अपने काम काज के बजाए निजी संबंध के कारण सेल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी से सांठ गांठ कर अपने तय समय से पूर्व पदोन्नति की राह देख रहे है।

यह भी पढ़ें- SAIL की E-0 परीक्षा में हुई धांधली! कदाचार की शिकायत के बाद Junior Officer 2026 का रिजल्ट अटका

सेल मुख्यालय में बैठे कतिपय अधिकारी अपने चहेते अफसर को चार साल में जीएम से सीजीएम बनाने की योजना अपने सेवानिवृति से पूर्व कर रहे है, इसकी शिकायत की जा चुकी है। कंपनी में अब सीजीएम पद के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी लागू होगी, जहां इस पद के लिए लंबे समय से सेवारत तथा कठिन ड्यूटी करने वाले अफसर ही प्रमोशन का लाभ उठाएंगे। यदि इस नियम की अवहेलना की जाती है तो मामला कोर्ट की शरण में जाएगा।

-

विमल कुमार विसी, पूर्व महासचिव, सेफी।