SAIL में बड़ा प्रमोशन: 55 GM बने CGM, बीएसएल के 9 अधिकारियों की भी पदोन्नति; एच शेखर बने कार्मिक विभाग के सीजीएम
SAIL ने महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति आदेश जारी किए, जिसमें बोकारो इस्पात संयंत्र के 9 अधिकारी शामिल हैं। ...और पढ़ें

सेल के 55 जीएम बने जीजीएम। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल ने 55 अधिकारियों को जीएम से सीजीएम पदोन्नत किया।
बोकारो इस्पात संयंत्र के 9 अधिकारी सीजीएम पद पर पदोन्नत।
एच शेखर बोकारो इस्पात के कार्मिक विभाग के नए सीजीएम।
जागरण संवादादता, बोकारो। Steel Authority Of India Limited में महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक पद के लिए बुधवार को प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र से कुल 9 अफसरों को जीएम से सीजीएम बनाया गया है।
बोकारो के जिन 9 अधिकारियों को जीएम से सीजीएम बनाया गया है, उनमें तीन अधिकारियों को पदोन्नति देने के साथ कंपनी के दूसरे अन्य इकाई में तबादला कर दिया गया है।
सामग्री प्रबंधन विभाग के नव नियुक्त सीजीएम भूपिंदर सिंह को SAIL Corporate Office New Delhi, श्याम सुंदर को ब्लास्ट फर्नेस से सीजीएम क्वालिटी ISCO Burnpur तथा टी प्रसाद वर्मा को एसएमएस दो विभाग से सीजीएम बनाते हुए सीजीएम इलेक्ट्रिकल Rourkela Steel Plant (RSP) भेजा जा रहा है।
इसके अलावा बोकारो इस्पात संयंत्र से कार्मिक विभाग के जीएम एच शेखर, वित्त विभाग के जीएम प्रवीण गुप्ता, शॉप एंड फाउंड्री विभाग के जीएम जेएन हांसदा, आरएमएचपी विभाग के जीएम जे दास गुप्ता, सीआरएम विभाग के जीएम एसके मिश्रा तथा प्रोजेक्ट विभाग के जीएम विनोद कुमार को महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। नव प्रोन्नत अफसरों का कार्यकाल 30 जून 2025 से प्रभावी होगा।
एच शेखर होंगे कार्मिक विभाग के नए सीजीएम
महारत्न कंपनी सेल में कुल 55 अधिकारियों को जीएम से सीजीएम बनाया गया है। इनमें संयंत्र के अलग अलग विभाग में कार्यरत अफसरों के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- बोकारो इस्पात संयंत्र की महिला कर्मियों को मिलेगा मनचाहा आवास, 18-20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
बोकारो इस्पात संयंत्र में नव प्रोन्नत सीजीएम में कई अफसरों का तबादला उनके वर्तमान विभाग से बीएसएल के दूसरे अन्य विभाग में कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- सेल ने बदली आवास आवंटन नियमावली, अब कर्मचारियों को मकान के लिए तीन माह करना होगा इंतजार
इनमें एच शेखर को कार्मिक विभाग का नया सीजीएम बनाते हुए श्याम सुंदर को ब्लास्ट फर्नेस से सीजीएम क्वालिटी एवं टी प्रसाद वर्मा को एसएमएस दो से सीजीएम इलेक्ट्रिकल के पद पर भेजा जा रहा है।