चतरा में ज्वेलरी दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान बंद कर घर लौट रहा था व्यापारी; 2 गिरफ्तार
चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकानदार मृत्युंजय कुमार पर अपराधियों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें शेरघाटी अस्पताल ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
ज्वेलरी दुकानदार मृत्युंजय कुमार पर अपराधियों का हमला।
हमले में गंभीर घायल, शेरघाटी अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, चतरा। चतरा जिले के वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप शुक्रवार की रात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है।
यह घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घायल का उपचार शेरघाटी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय कुमार जोरी स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारा गांव के समीप अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और हमले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। दुकानदार पर हमला किए जाने से क्षेत्र के व्यवसायियों में भी चिंता का माहौल है।
खबरें और भी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई है। डीएसपी का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमलावर तीन थे, जिसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।