विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; कपड़े और मोबाइल बरामद

By ZULQAR NAINEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 17 Sep 2026 05:17 PM (GMT+05:30)

चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने ...और पढ़ें

पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जागरण

पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या।

  2. पुलिस ने दो आरोपितों को त्वरित गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बानासाम टोला पाठकडीह निवासी कमलेश भारती (22) और मनोज कुमार (19) शामिल हैं।

पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार की संध्या बताया कि दोनों आरोपितों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव स्थित झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, पुलिस ने घटना के बाद लगातार छापेमारी करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 14 सितंबर को तीज पर्व के अवसर पर गांव में डीजे बज रहा था। नाबालिग भी डीजे देखने पहुंची थी।

आरोपितों के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर नाबालिग की लाल रंग की टॉर्च, हेयर पिन, घटना के समय आरोपितों द्वारा पहने गए कपड़े तथा कमलेश भारती का लावा कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी अमित कुमार, सअनि अशोक कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक नागेश्वर पंडित, मुनेश्वर चौधरी तथा तकनीकी शाखा चतरा के कर्मी शामिल थे। 

यह भी पढ़ें- चतरा में रातोंरात खाली हो गया डैम, छोटी सी चूक से शहर के सामने खड़ा हुआ जल संकट

यह भी पढ़ें- चतरा में म्यूटेशन के नाम पर घूस ले रहा था कर्मचारी, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।