Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chatra: चंद्रयान मिशन के नामपर PDS डीलरों ने हड़पा लाभुकों का अनाज, कार्रवाई को लेकर बरपा हंगामा

    By Julqar NayanEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 11:01 PM (IST)

    झारखंड के चतरा में पीडिएस डिलरों ने चंद्रयान मिशन में हुए खर्च का हवाला देते हुए लाभुकों से पांच और दस किलो अनाज हड़प लिए। लाभुकों ने बताया कि डीलरों ...और पढ़ें

    डीलरों ने चंद्रयान मिशन के नाम पर काट लिए लाभुकों के अनाज, हंगामा।
    डीलरों ने चंद्रयान मिशन के नाम पर काट लिए लाभुकों के अनाज, हंगामा।

    HighLights

    1. डीलरों ने चंद्रयान मिशन के नाम पर काट लिए लाभुकों के अनाज।
    2. लाभुकों ने एसडीओ से की शिकायत, डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, सिमरिया (चतरा): चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के डीलरों ने चंद्रयान मिशन में हुए खर्च का हवाला देते हुए लाभुकों से पांच और दस किलो अनाज काट लिए, जिससे लोगों में गुस्सा है।

    लाभुकों ने बताया कि कई डीलरों ने बताया कि चंद्रयान मिशन में सरकार का बहुत खर्च हुआ है, जिसके लिए अनाज में कटौती की जा रही है।

    रविवार को सुदूरवर्ती गांव हांहे, लुपुंगा, गोटिया आदि गांव के लाभुकों ने एसडीओ सुधीर कुमार दास को आवेदन देकर सभी कार्डों में मात्र पांच किलो अनाज देने की शिकायत की और डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    क्या बोले पंचायत प्रतिनिधि

    पीरी पंचायत के मुखिया उमेश राम ने बताया कि पुरे पंचायत में डीलरों ने अनाज की कटौती कर ली है, जिससे लाभुक आक्रोशित हैं। उन्हें जवाब देना मुश्किल पड़ रहा है।

    प्रखंड मुख्यालय के बन्हे पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने भी पंचायत में डीलरों द्वारा कम अनाज वितरित करने की शिकायत की है।

    भाजपा किसान मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी

    भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि चंद्रयान मिशन के नाम पर लाभुकों ने सहर्ष अनाज की कटौती मंजूर की किंतु जैसे-जैसे मामला उजागर हो रहा है, लाभुकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    रविंद्र सिंह ने अधिकारियों से इस मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है, अन्यथा सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    फायरिंग रेंज के विरोध में आमसभा कर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    संवाद सूत्र, चतरा: चतरा सदर प्रखंड के आरा पंचायत के होलमगडा फुटबाल मैदान में फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी व संचालन अजय यादव ने किया।

    आमसभा मे सदर प्रखंड के अहुरी, आसानी खुर्द, आसानी कला, मर्दनपुर, गेरी, आरा, होलमगड़ा खुर्द, होलमगड़ा कला, रुद खुर्द, रुद कला, संघरा, अटरिया, करमाटांड़, चौर, भयपुर सहित करीब तीन दर्जन गावं के ग्रामीण उपस्थित थे।

    आम सभा मे सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी स्थिति में डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज नही बनने देंगे। इसके लिए हमे जान क्यो नहीं देना पड़े। ग्रामीण आठ सितंबर को अंचल कार्यालय में आपत्ति दर्ज का ज्ञापन सौपेंगे।

    आम सभा मे गंधरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, मुकेश गुप्ता, अनिल सिंह, सुनील मिंज, मंजुल बाड़ा, असरफी खातून, सरोज लकड़ा, भुनेश्वर साव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    खबरें और भी