चतरा में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, नाबालिग गिरफ्तार; गिरोह के चार सदस्य फरार
चतरा पुलिस ने चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ली है और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी ग ...और पढ़ें

चतरा पुलिस ने चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की।
HighLights
चतरा पुलिस ने चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की।
मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा।
संवाद सहयोगी, चतरा। चतरा के सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक नाबालिग को चोरी की ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रॉली को राजपुर थाना क्षेत्र के दिरीदाग गांव से बरामद किया।
मामले में शामिल चार आरोपी सुरेंद्र यादव, लोकेश्वर यादव, संतोष यादव एवं अरुण यादव की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले सदर थाना क्षेत्र के लेम्ह गांव निवासी लखन राणा के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली अज्ञात चोरों ने आधी रात को चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की ट्रॉली राजपुर थाना क्षेत्र के दिरीदाग गांव में छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने छापेमारी की और ट्रॉली बरामद करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। गिरोह में चार से पांच युवक शामिल हैं। जिनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।