चतरा में नक्सलियों के मददगार कुलदीप गंझू गिरफ्तार, मनोहर गंझू से जुड़े थे तार
पुलिस ने लावालौंग (चतरा) में नक्सली मनोहर गंझू के सहयोगी कुलदीप गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ...और पढ़ें

नक्सली मनोहर गंझू का सहयोगी कुलदीप गंझू गिरफ्तार।
HighLights
नक्सली मनोहर गंझू का सहयोगी कुलदीप गंझू गिरफ्तार।
नक्सलियों को सामग्री पहुंचाने व लेवी में मध्यस्थता का आरोप।
संवाद सूत्र, लावालौंग (चतरा)। नक्सलियों और उनके मददगारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लावालौंग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली मनोहर गंझू के सहयोगी कुलदीप गंझू को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सिल्दाग गांव निवासी कुलदीप गंझू वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली अमर सिंह भोक्ता का करीबी था। अमर सिंह भोक्ता के मारे जाने के बाद कुलदीप का संपर्क नक्सली मनोहर गंझू से हो गया। आरोप है कि वह जंगल में सक्रिय नक्सलियों तक खाने-पीने की सामग्री व अन्य चीजो पहुंचाता था।
साथ ही विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों और मनोहर गंझू के बीच लेवी वसूली को लेकर मध्यस्थता भी करता था। पुलिस का कहना है कि कुलदीप ने क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना रखा था। लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022 में सीएलए एक्ट के तहत की गई है। कहा कि नक्सलियों और उन्हें सहयोग व पनाह देने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के लिए क्षेत्र में अब कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें- चतरा के किसानों के लिए बड़ी खबर! 1 रुपये में कराएं फसल बीमा; यहां पढ़ें कितनी मिलेगी बीमित राशि
यह भी पढ़ें- चतरा में ज्वेलरी दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान बंद कर घर लौट रहा था व्यापारी; 2 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- चतरा मॉब लिंचिंग: मूकदर्शक बनी पुलिस पर बड़ी कार्रवाई, दो दारोगा समेत चार निलंबित; 12 अरेस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।