Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 02:46 PM (IST)

    देवघर के पाथरोल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक कुंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ह ...और पढ़ें

    पुलिस ने किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

    पुलिस ने किया गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. देवघर में युवक ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    2. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से धार्मिक भावनाएं आहत।

    3. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुंदन यादव को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, देवघर। जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और गाली-गलौज करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

    धार्मिक भावनाएं हुई आहत

    इस वीडियो से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और इलाके में रोष व्याप्त हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद, मधुपुर निवासी सागर कुमार जयसवाल, सपहा निवासी कार्तिक कुमार, डंगाल पाड़ा निवासी सुदामा यादव ने पाथरोल थाना में आवेदन देकर घटना से पुलिस को अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।

    इन लोगों ने पुलिस को बताया पाथरोल हिन्दु नव युवकों ने एक दिन पूर्व 22 अप्रैल को सोशल मीडिया में देखा कि पाथरोल थाना क्षेत्र के खमरवाद निवासी कुंदन यादव, सोनू यादव, मोनू यादव फुआ के बहकावें में आकर हिंदू देवी-देवता और मां बहनों पर अपशब्द भाषा का प्रयोग किया।

    इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके कारण हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

    शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले में जांच शुरू की और आरोपी युवक कुंदन यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है ।

    वहीं, आरोपी युवक अपने को निर्दोष कह रहा है। बताया जाता है कि इस तरह के मामलों में पुलिस आमतौर पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    क्या कहते हैं पाथरोल थाना प्रभारी?

    दिलीप कुमार विलुंग ने बताया कि हिन्दू संगठन के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन पर कारवाई की गई। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- जामताड़ा में अक्षय तृतीया की रात चोरों का 'शुभ मुहूर्त', ज्वेलरी शॉप में घुसे और ले उड़े 12 लाख के गहने

    खबरें और भी