Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा में अक्षय तृतीया की रात चोरों का 'शुभ मुहूर्त', ज्वेलरी शॉप में घुसे और ले उड़े 12 लाख के गहने

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:51 PM (IST)

    जामताड़ा में अक्षय तृतीया की रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने चुरा लिए। चोर दुकान में वेंटीलेटर काटकर घुसे, पुलिस जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    चोरों ने की चोरी। (जागरण)

    चोरों ने की चोरी। (जागरण)

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया पर जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में चोरी

    2. चोरों ने वेंटीलेटर काटकर दुकान में प्रवेश किया

    3. 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। वैसे तो शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को शुभ माना गया है, लेकिन जामताड़ा चोरों ने अक्षय तृतीया की रात ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी कर ही शुभ मुहूर्त मना लिया।

    घटना जामताड़ा के सबसे व्यस्ततम चौराहे में शुमार सुभाष चौक पर स्थित श्री शुभम ज्वेलर्स में रविवार की रात हुई। घटना का पता सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद दुकान खोलने के बाद लगा। दुकान के मालिक मनोज बर्मन के अुनसार उनकी दुकान से चोर लगभग 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने साथ ले गए।

    मालिक मनोज बर्मन ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि उनके शटर में ताला लगा हुआ है। लेकिन जैसे ही शटर खोलकर अंदर घुसे तो पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है।

    Jamtara Jewelry Shop Theft

    जांच में जुटी पुलिस।

    चोर उनकी दुकान के पीछे की दीवार पर बने वेंटीलेटर को काटकर अंदर दाखिल हुए और इत्मिनान से चोरी की वारदात अंदर अंजाम देते रहे।

    वहीं, घटना जानकारी मिलते ही जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात का जायजा लिया।

    इस दौरान उन्होंने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलवाया ताकि मौके से कोई सुराग हाथ लग सके। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

    शहर का व्यस्ततम चौराहा

    वहीं, शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदाताें और अब रविवार की रात शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार सुभाष चौक पर हुई चोरी स्थानीय लाेगों में पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है।

    खबरें और भी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर का मुख्य चौराहा होने की वजह से यहां एक चौकीदारी की भी तैनाती रहती है। साथ ही तीनों ही रास्तों से आने वाले लोग इसी जगह से गुजरते हैं।

    Jamtara Jewelry Shop Theft

    वेंटीलेटर काट दाखिल हुए चोर।

    पुलिस की गश्ती टीम भी गश्ती के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करती है। ऐसे में इस ठिकाने पर चोरी की बड़ी वारदात हो जाना आमजनों में डर का माहौल बनाता है।

    रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

    वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो चोरों के जिस किसी भी गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है उसने अच्छी तरह से रेकी की है। ज्वेलरी शाप के मालिक ने बताया कि दुकान में आने वाले ग्राहकों को ही पता है कि इस दुकान में पीछे की दीवार का वेंटीलेटर बड़ा है और दुकान पीछे सुनसान जगह है। ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अच्छी तरह से दुकान की रेकी की है।

    एसपी ने सीसीटीवी, ग्रिल व अलार्म लगाने के दिए थे निर्देश

    वहीं, पिछले दिनों जामताड़ा एक ज्वेलरी शाप में गोली मारकर हुई लूट की वारदात के बाद एसपी ने जिलेभर के ज्वेलरी दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए थे।

    साथ ही दुकान में शटर के साथ ग्रिल लगवाने और अलार्म लगाने के भी निर्देश जारी किए गए थे। जिलेभर के ज्यादातर दुकानदारों ने इसका पालन भी किया। लेकिन सुभाष चौक स्थित दुकान में ना तो आजतक ग्रिल लगाया गया और ना ही सीसीटीवी या अलार्म लगाना ही मुनासिब समझा।

    शहर में चोरी की दर्जनों वारदात

    दूसरी ओर शहर में हो रही लगातार चोरी की वारदातों ने शहरवासियों को चिंता डाल दिया है। इससे पहले हाल के ही दिनों में न्यू टाउन जैसे पाश इलाके में लगातार तीन चोरी की वारदात हो चुकी है। जबकि सरखेलडीह और राजबाड़ी में दिनदहाड़े छिनतई की वारदात भी हो चुकी है।

    इन तमाम वारदातों से पहले श्री श्याम मंदिर समेत शहर के दर्जनों घरों में छोटी-बड़ी चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन आजतक किसी भी मामले के उद्भेदन में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

    यह भी पढ़ें- दुमका में 5 बच्चों के पिता का 3 बच्चों की मां पर आया दिल, लव स्टोरी पर पुलिस ने लगाया 'ग्रहण'