विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन की पहली सोमवारी आज: बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 2 लाख शिवभक्तों के आने का अनुमान

Published: Mon, 03 Aug 2026 07:00 AM (IST)

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के पहले सोमवार को देवघर में दो लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। जिला ...और पढ़ें

बाबाधाम (फाइल फोटो)

बाबाधाम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सावन के पहले सोमवार को दो लाख भक्त संभावित।

  2. भीड़ नियंत्रण हेतु एआई कैमरे, रियल टाइम रिपोर्टिंग।

  3. सुरक्षा में 10 हजार पुलिस बल, रैफ, एनडीआरएफ तैनात।

जागरण संवाददाता, देवघर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो चुका है। हर-हर महादेव के उद्घोष से बाबानगरी गुंजायमान है। सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। पहले सोमवार पर दो लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है।

अजगैवीनाथ से सावन के पहले दिन गुरुवार को लगभग 47 हजार, दूसरे दिन शुक्रवार को एक लाख और शनिवार को शाम ढ़लने से पहले 70 हजार से अधिक भक्तों ने कांवर उठा लिया था।

इन तीन दिनों का आंकड़ा बता रहा है कि रविवार की शाम तक डेढ़ लाख श्रद्धालु देवघर पहुंच जाएंगे। सोमवार दोपहर बाद यह दबाव बढ़कर दो लाख के आंकड़ों से आगे निकल सकता है। कारण यह कि सड़क और रेलमार्ग से भी भक्त यहां पहुंचेंगे। जिला प्रशासन की तैयारी उसी अनुरूप हो रही है।

BabaDham

रियल टाइम रिपोर्टिंग के साथ सुलभ जलार्पण

एक महीने तक चलने वाले इस मेले में लगभग 50 लाख भक्त जलार्पण करेंगे। सुगम और सुरक्षित जलार्पण के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है। झारखंड गठन के बाद पहली बार अजगैबीनाथ से बाबाधाम तक संयुक्त योजना बनाई गई है।

रियल टाइम रिपोर्टिंग के माध्यम से गंगा के तट पर कितने कांवरियों ने जल भरकर यात्रा शुरू की, इसकी जानकारी देवघर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को मिल रही है। दोनों प्रांतों के अधिकारी और पुलिस अधिकारी एक कामन व्हाटसएप ग्रुप पर संपर्क में हैं।

यह योजना कितनी कारगर होगी इसका पता तीन अगस्त को चलेगा। योजना के तहत देवघर में भीड़ बढ़ने पर बिहार के होल्डिंग प्वाइंट पर भीड़ को नियंत्रित किया जाना है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेला में रैफ, एनडीआरएफ, क्यआरटी की विशेष तैनाती की गई है, और दस हजार पुलिस बल तैनात हैं। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 1035 तीसरी आंख कांवरियों पर नजर रखेगी।

भीड़ की सूचना देगा एआई कैमरा

देवघर में एआई आधारित 225 कैमरा लगाया जा रहा है। जो होल्डिंग प्वाइंट की क्षमता से अधिक भीड़ होते ही आईसीएमआर यानि समेकित मेला कंट्रोल रूम के डैशबोर्ड पर अलर्ट करने लगेगा। बार बार नोटिफिकेशन आएगा। इसके बाद अधिकारी उस पर अमल करेंगे।

यह भी पढ़ें- मात्र 2850 रुपये में आसमान से कीजिए बाबाधाम के दर्शन, हेमंत सरकार 4 अगस्त से शुरू कर रही हेलीकॉप्टर सेवा

यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ के भक्त ध्यान दें... रविवार और सोमवार को नहीं मिलेगी यह खास सुविधा