Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा बैद्यनाथ धाम में नहीं मिलेगी वीआईपी सुविधा, सावन में सभी श्रद्धालुओं के लिए एक ही व्यवस्था

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

    Deoghar Shravani Mela 2026ः Deoghar Shravani Mela 2026 श्रावणी मेला 2026 गुरुवार से शुरू हो गया है, जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

    बाबा बैद्यनाथ की प्रातः कालीन पूजा करते गुलाब पंडा। (फोटो साैजन्य)

    बाबा बैद्यनाथ की प्रातः कालीन पूजा करते गुलाब पंडा। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 गुरुवार से शुरू।

    2. वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद कर दिए गए।

    3. शीघ्रदर्शनम शुल्क ₹300 से बढ़कर ₹600 हुआ।

    संवाद सूत्र, देवघर। देवघर राजकीय श्रावणी मेला-2026 गुरूवार से शुरू हो गया। यह 28 अगस्त तक चलेगा। सुबह से मौसम बड़ा ही सुहाना रहा। जलार्पण का सिलसिला चलता रहा।

    बाबा मंदिर का कपाट खुलने के बाद सावन के पहले दिन की प्रात:कालीन पूजा सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने किया। अब एक महीना तक वीआइपी,वीवीआइपी पूजा बंद हो गया है। शीघ्रदर्शनम की सुविधा है। शीघ्रदर्शनम कूपन का शुल्क तीन सौ रूपये से बढाकर छह सौ रूपये कर दिया गया है। यह हर साल होता है।

    भक्तों को दी जाने वाली सुविधा, सुगम और सुरक्षित जलार्पण सुविधा व सुरक्षा को लेकर आउट आफ टर्न दर्शन, वीवीआइपी दर्शन पूर्ण रूप से बंद है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। शीघ्रदर्शनम से जलार्पण का समय सुबह छह बजे से शुरू होता है। यह सुविधा रविवार और सोमवार को नहीं रहेगी।

    नगर निगम की ओर से बनाई गई है शिवगंगा के तट पर थ्री-डी पेंटिंग

    कहते हैं कि कण-कण में भगवान का वास होता है। इसी मान्यता को साकार करती नजर आ रही है शिवगंगा घाट के किनारे बनाई गई आकर्षक 3-डी पेंटिंग।

    भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, त्रिशूल, डमरू और गंगावतरण जैसे पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करती ये कलाकृतियां केवल रंगों से उकेरी गई तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि अपनी भव्यता, आकर्षण और आध्यात्मिक भाव से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर रही हैं।

    इन कलाकृतियों का आकर्षण ऐसा है कि श्रद्धालु इनके सामने पहुंचते ही सहज ही श्रद्धा से शीश झुका देते हैं। खासकर श्रावणी मेले में जलार्पण से पहले शिवगंगा में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये 3-डी पेंटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं।

    भक्त ही नहीं, बल्कि सेल्फी और रील बनाने के शौकीनों को भी यह स्थल खूब लुभा रहा है। यहां पहुंचने वाला लगभग हर व्यक्ति इन मनमोहक कलाकृतियों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह पाता। वहीं, कई श्रद्धालु और पर्यटक इन पेंटिंग्स के साथ रील बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sawan First Day: बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में भक्तों की उमड़ी भीड़, अरघा से सुगम हो रहा जलाभिषेक

    नगर आयुक्त सुलोचना मीणा की विशेष रुचि और उनके दिशा-निर्देश पर शिवगंगा घाट पर इस तरह की आकर्षक 3-डी पेंटिंग तैयार कराई गई है, जो श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का नया केंद्र बन गई है।