देवघर श्रावणी मेला: नगर निगम ने संभाली 7 जोन की कमान, 3 पालियों में अधिकारी होंगे तैनात
देवघर में श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया है, जिसके लिए नगर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। नगर निगम के अधिकारी व कर्मी तीन पालियों में सात जो ...और पढ़ें
-1785330787509_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
देवघर श्रावणी मेला के लिए नगर प्रशासन की पुख्ता तैयारी।
अधिकारी-कर्मी तीन पालियों में सात मेला जोन में तैनात।
कांवरियों को बेहतर नागरिक सुविधा और सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। गुरुवार से सावन का पावन महीना शुरू हो जाएगा। हालांकि कांवड़िये के आने का सिलसिला भी चालू हो चुका है। धीरे-धीरे आने वाले कांवरियों की रफ्तार तेज होगी।
अब आने वाले कांवड़ियों को बेहतर नागरिक सुविधा सहित सफाई सहित तमाम व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए नगर प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिया है। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के आदेश पर निगम के अधिकारी सहित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कर दी गई।
इन अधिकारियों व कर्मियों को तीन पालियों में प्रतिनियुक्ति की गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक जोन में जोन पर्यवेक्षक, सुपर जोनल निगरानी पदाधिकारी, कंट्रोल रूम कर्मी और कंट्रोल रूम हेड की जिम्मेदारी तय की गई है. ताकि मेला क्षेत्र से नागरीय सुविधा से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों का निपटारा तुरंत व आसानी से कराया जा सके।
पहली पाली (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक)
पहली पाली (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक) में शिवगंगा जोन के लिए कनीय अभियंता कुमार सौरव चतुर्वेदी, मानसरोवर में रामबालक सिंह, बीएड कालेज में नितेश शर्मा, नंदन पहाड़ चौक में सहायक अभियंता सूरज उरांव, सिंघवा (डब्ल्यूटीपी) में ओम कुमार, आईएसबीटी बाघमारा में निर्मल कुमार व नरेंद्र देव भवन, जसीडीह में जुवेल गाड़ी को जोन पर्यवेक्षक बनाया गया है।
सुपर जोनल निगरानी की जिम्मेदारी नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास व सुनील मेहता को सौंपी गई है। सीओ प्रकाश झा व सुप्रिया पांडेय को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम हेड के रूप में नगर प्रबंधक निर्मल कुमार आशीष की जिम्मेदारी तय की गई है।
खबरें और भी
दूसरी पाली (दोपहर दो से रात 10 बजे तक)
दूसरी पाली (दोपहर दो से रात 10 बजे तक) में शिवगंगा में कनीय अभियंता रत्नेश कुमार दास, मानसरोवर में निरंजन कुमार रविदास, बीएड कालेज में सीएमएम कौशल किशोर, नंदन पहाड़ चौक में अनिल कुमार, सिंघवा (डब्ल्यूटीपी) में विवेकानंद भुइयां, आइएसबीटी बाघमारा में नवनीत राज , नरेंद्र देव भवन, जसीडीह में सहायक अभियंता कमलेश सोरेन को जोन पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा व प्रेम राज को सुपर जोनल निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि कंट्रोल रूम में उषा किरण हेंब्रम, दिव्या भारती व अजय कुमार प्रसाद को तैनात किया गया है। जबकि सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार को कंट्रोल रूम हेड की जिम्मेदारी दी गई है।
तीसरी पाली (रात 10 से सुबह छह बजे तक)
तीसरी पाली (रात 10 से सुबह छह बजे तक) में शिवगंगा में कनीय अभियंता रितेश कुमार सिंह, मानसरोवर में अमन कुमार वर्मा, बीएड कालेज में ओम प्रकाश, नंदन पहाड़ चौक में संकेत कुमार, सिंघवा (डब्ल्यूटीपी) में किशुन कुमार दास, आइएसबीटी बाघमारा में आकाश वर्मा व नरेंद्र देव भवन, जसीडीह में डॉ. अमानुल्लाह को जोन पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नगर प्रबंधक मनीष कुमार तिवारी, दीपक महतो व पिंटू कुमार राय सुपर जोनल निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंट्रोल रूम में विक्रम कुमार, राजेश श्रृंगारी व दिनेश देव को प्रतिनियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की राह होगी आसान, आसनसोल रूट पर मेमू स्पेशल का एलान, चेक करें टाइम टेबल
यह भी पढ़ें- देवघर में होटलों के लिए रेट लिस्ट जारी, श्रावणी मेले में रोस्टोरेंट संचालकों के लिए प्रशासन की नई गाइडलाइन जारी