Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की राह होगी आसान, आसनसोल रूट पर मेमू स्पेशल का एलान, चेक करें टाइम टेबल

    By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने श्रावणी मेला के लिए 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन 12-कार वाली तीन जोड़ी विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाने का निर्णय लि ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. 29 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेंगी विशेष मेमू ट्रेनें।

    2. आसनसोल मंडल द्वारा प्रतिदिन तीन जोड़ी ट्रेनें संचालित होंगी।

    3. श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव मिला।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल 29 जुलाई से 29 अगस्त के बीच प्रतिदिन 12-कार वाली तीन जोड़ी विशेष मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    रेलवे द्वारा जारी जानकारी के तहत 03549 मोहनपुर–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन मोहनपुर से 07:25 बजे रवाना होगी और 07:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी, यह ट्रेन देवघर स्टेशन पर रुकेगी।

    03552 जसीडीह–आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन जसीडीह से 08:10 बजे रवाना होगी और 11:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन कुमराबाद रोहिणी, शंकरपुर, मथुरापुर, मधुपुर जंक्शन, जोड़ामो, मदनकटा, विद्यासागर, कांसीटांड, जामताड़ा, चित्तरंजन, रूपनारायणपुर, सलानपुर, सीतारामपुर और बाराचक स्टेशनों पर रुकेगी।

    03551 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 14:40 बजे आसनसोल से रवाना होगी और 17:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी। यह ट्रेन बाराचक, सीतारामपुर, सलानपुर, रूपनारायणपुर, चित्तरंजन, जामताड़ा, कांसीटांड, विद्यासागर, मदनकटा, जोडामो, मधुपुर जंक्शन, मथुरापुर, शंकरपुर और कुमराबाद रोहिणी स्टेशनों पर रुकेगी। 03554 जसीडीह–दुमका मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन जसीडीह से 17:25 बजे रवाना होगी और 19:15 बजे दुमका पहुंचेगी।

    यह ट्रेन देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा और न्यू मदनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 03553 दुमका–मोहनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन दुमका से 19:45 बजे रवाना होगी और 21:10 बजे मोहनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू मदनपुर, जामा, बासुकीनाथ, चंदनपहाड़ी, धनपतडीह, घोरमारा और सिरसा नुनथर स्टेशनों पर रुकेंगी। 29 जुलाई से 29 अगस्त के दौरान प्रत्येक ट्रेन 32 फेरा लगाएगी।

    डुमरी हाल्ट और अथमल गोला स्टेशनों पर दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव

    श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से 03511/03512 आसनसोल–पटना–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल का डुमरी हाल्ट और अथमल गोला स्टेशनों पर तथा 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल का डुमरी हाल्ट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    खबरें और भी

    03511 आसनसोल–पटना श्रावणी मेला स्पेशल डुमरी हाल्ट और अथमल गोला स्टेशनों पर 23:03 बजे और 00:38 बजे पहुंचेगी तथा 03512 पटना–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल अथमल गोला और डुमरी हाल्ट स्टेशनों पर 04:43 बजे और 05:57 बजे पहुंचेगी।

    वहीं 03527 आसनसोल–गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल डुमरी हाल्ट स्टेशन पर 01:32 बजे पहुंचेगी और 03528 गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल डुमरी हाल्ट स्टेशन पर 01:26 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें इन स्टेशनों पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे का मेगा ब्लॉक: बंगाल-झारखंड और ओडिशा के यात्री सफर से पहले चेक कर लें ट्रेनों का नया शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- टाटानगर-आसनसोल मेमू समेत 11 ट्रेनें 2 अगस्त तक रद, 10 गाड़ियों का बदला रूट; 3 राज्यों के यात्री प्रभावित