देवघर श्रावणी मेला 2026: नए फुटओवर ब्रिज का प्रयोग सफल, कम समय में अधिक कांवड़िये कर रहे भोलेनाथ को जलार्पण
देवघर के बाबा मंदिर में नया फुटओवर ब्रिज श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हुआ है। इससे प्रतीक्षा समय कम हुआ और कम समय में अधिक श्र ...और पढ़ें

देवघर श्रावणी मेला 2026
HighLights
नया फुटओवर ब्रिज श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हुआ।
प्रतीक्षा समय घटा, कतारों की गति तेज हुई।
कम समय में अधिक श्रद्धालु कर रहे जलार्पण।
जागरण संवाददाता, देवघर। बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। श्रावणी मेला शुरु होने से ठीक पहले इस फुटओवर ब्रिज का उदघाटन किया गयया। इसका लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। इस कारण सामान्य कतार में लगकर बाबा भोले की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का पहले की तुलना में वेटिंग टाइम कम हो गया है।
वहीं शीघ्र दर्शनम के रास्ते पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भी अब भीड़ के दबाव से काफी हद तक राहत मिली है। वहीं कतार पहले की तुलना में तेजी से बढ़ने लगा है। इस कारण श्रद्धालुओं को कुछ हद तक राहत मिल रही है।
वहीं रविवार व सोमवार को छोड़कर जब सामान्य कतार व शीघ्र दर्शनम की कतार साथ-साथ चलती है तो कांवड़ियों को पहले परेशानी नहीं होती है। पहली सोमवारी को नए फुट ओवरब्रिज के कारण कतार को तेजी से बढ़ाने में सहूलियत हुई और इस कारण कम समय से अधिक श्रद्धालुओं को बाबा भोले पर जलार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पूजा करने में काफी समय लगता था
जानकारी हो कि पहले सामान्य कतार व शीघ्र दर्शनम के लिए बनायी गयी कतार टी-प्वाइंट पर आकर मिल जाती थी। इस कारण पैसा खर्च करके आसानी से दर्शन का लाभ लेने आए श्रद्धालु अपने आप को ठगा सा महसूस करते थे। उन्हें भीड़ का काफी दबाव महसूस करना पड़ता था।
खबरें और भी
वहीं पूजा करने में काफी समय भी लग जाता था। वहीं सामान्य कतार भी काफी धीरे-धीरे चलती थी। इस कारण कतार में खड़े श्रद्धालुओं का वेटिंग टाइम काफी बढ़ गया था। इसको देखते हुए प्रशासन ने नए फुटओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया।
प्रयोग का लाभ सभी को नजर आने लगा
मंदिर प्रांगण में छेड़छाड़ को लेकर पहले प्रशासन को कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशासन ने सभी को इसके लाभ के बारे में समझाया। तेजी से काम को पूरा करते हुए इसे श्रावणी मेला से पहले तैयार हो गया। अब श्रावणी मेला में इसके प्रयोग का लाभ सभी को नजर आने लगा है।
मंदिर प्रभारी सह देवघर एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि इस फुटओवर ब्रिज के बन जाने से श्रद्धालुओं को लाभ मिला है। उनका वेटिंग टाइम कम हो गया है। वहीं श्रद्धालुओं की कतार की रफ्तार भी पहले की तुलना में बढ़ी है। इस कारण कम समय में अधिक श्रद्धालु बाबा भोले का दर्शन करने का लाभ उठा रहे हैं।