Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पाकिस्तान के होंगे 4 खंड; एक बलूचिस्तान...', निशिकांत बोले- गुस्से में PM, धरती से मिट जाएगा PAK

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 01:49 PM (IST)

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में कहा कि 2025 तक पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के चा ...और पढ़ें

    लोगों को संबोधित करते सांसद निशिकांत दुबे। (जागरण)
    लोगों को संबोधित करते सांसद निशिकांत दुबे। (जागरण)

    HighLights

    1. उन्होंने कहा- इस घटना के बाद से गुस्से में पीएम मोदी

    जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर-दुमका रेल मार्ग पर महेशमारा हाल्ट स्टेशन का शिलान्यास करने पहुंचे गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि आज सबके सामने पूरे दावे के साथ कह रहे हैं कि वर्ष 2025 के बाद पृथ्वी से पाकिस्तान नामक देश का नाम मिट जाएगा।

    निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकिस्तान ने जो कश्मीर का हमारा हिस्सा लिया है उसे तो हम लेंगे ही, क्योंकि वह हमारा है। वहीं, पाकिस्तान के खंडित होने के बाद एक देश बनेगा बलूचिस्तान, दूसरा देश बनेगा पख्तूनिस्तान और तीसरे देश का नाम होगा पंजाब।

    चार खंडो में बंटेगा पाकिस्तान

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चार खंडों में बट जाएगा। अगर पाकिस्तान चार खंड में बटकर खत्म न हो गया तो आप कहिएगा की भाजपा वाले झूठा आश्वासन देते हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस ढंग से हिन्दुस्तानियों खासतौर पर हिन्दुओं को चुन-चुनकर मारा गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह काम है। प्रधानमंत्री ने इसको लेकर कहा है कि सभी आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

    वहीं, इससे पूर्व एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना से दुर्भाग्यपूर्ण घटना कुछ नहीं हो सकती है। संयोग अच्छा है कि भारत का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है, जिसे पूरी दुनिया एक मजबूत प्रधानमंत्री मानती है।मोदी जी को 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन प्राप्त है।

    गुस्से में पीएम

    उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से मोदी जी का गुस्सा स्पष्ट नजर आ रहा है। उन्होंने बांग्लादेश को गंगा का पानी रोकने की मांग किए जाने के बारे में कहा कि जिस तरह से लश्कर -ए- तैयबा के कुछ लोग बांग्लादेश की वर्तमान सरकार के कुछ मंत्रियों से जिस तरह से मिल रहे हैं, वह चिंता का विषय है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाना है तो पाकिस्तान के साथ ही बांग्लादेश के बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा देने की आवश्यकता है। इसलिए यहां से केवल गंगा ही नहीं, ब्रह्मपुत्र रोका जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सांप को कितने दिनों तक पानी पिलाया जाए। सांप के फन को कुचलने का समय है। देश को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर पूरा विश्वास है। हमें उम्मीद है कि ये काम भी बहुत जल्द हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के मामले में BJP-JMM को छोड़िए, सांसद के सपोर्ट में उतर आए ये लोग?

    'कश्मीर में मनाई शादी की सालगिरह, तब नहीं याद आई कलमा वाली बात', प्रदीप यादव ने निशिकांत को घेरा