Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला पर रेलवे की सौगात, दुमका तक चलेंगी 2 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें; नया टाइम-टेबल जारी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का विस्तार दुमका तक किया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. दो जोड़ी मेमू विशेष ट्रेनों का दुमका तक विस्तार।

    2. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

    3. देवघर-जसीडीह मेमू के समय में किया गया संशोधन।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पूर्व रेलवे ने दो जोड़ी मेमू श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों का विस्तार दुमका तक करने तथा देवघर–जसीडीह मेमू विशेष ट्रेन की एक जोड़ी के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

    यह संशोधित व्यवस्था तीन अगस्त से 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक 03507 देवघर–जसीडीह मेमू विशेष देवघर से 08:15 बजे प्रस्थान करेगी और 08:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    वहीं, 03508 जसीडीह–देवघर मेमू विशेष जसीडीह से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और 23:45 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं 03510 जसीडीह–दुमका मेमू विशेष जसीडीह से 08:45 बजे प्रस्थान करेगी और 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03509 दुमका–जसीडीह मेमू विशेष दुमका से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और 12:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    03516 जसीडीह–दुमका मेमू विशेष जसीडीह से 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और 21:00 बजे दुमका पहुंचेगी, जबकि 03515 दुमका–जसीडीह मेमू विशेष दुमका से 21:20 बजे प्रस्थान करेगी और 23:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

    ये सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में देवघर, मोहनपुर, सिरसा नूनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा तथा न्यू मदनपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।

    रेलवे के मुताबिक इन सेवाओं के विस्तार तथा ट्रेनों के समय में किए गए संशोधन से बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ तथा दुमका के लिए रेल संपर्क और बेहतर होगा।

    श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- शिवभक्तों की राह होगी आसान: भागलपुर-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइमिंग